इंडियन आइडल 12: खत्म नहीं हो रहा विवाद, आदित्य नारायण ने फिर साधा किशोर कुमार के बेटे पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य आगे कहते हैं, 'हम किशोर कुमार के साथ कॉम्पिटिशन नहीं कर रहे हैं। हम किशोर कुमार को सेलिब्रेट कर रहे थे। जैसे पार्टी में म्यूजिक को पसंद करने वाले लोग किशोर कुमार के गाने गुनगुनाते नजर आते हैं, वैसे ही। बस'
इससे पहले आदित्य नारायण ने बताया था कि लोग केवल सक्सेसफुल लोगों को लेकर ही कंप्लेन कर सकते हैं, वह भी न्यूज में बने रहने के लिए। यह सीजन काफी सक्सेसफुल हो रहा है। कला काफी सब्जेक्टिव होती है और इंडियन आइडल इस कला से भरा है। हम केवल म्यूजिक और म्यूजीशियन्स को ऑनर करने का ट्राई करते हैं, क्योंकि ऑडियंस इस शो को पसंद करती है।'
आदित्य ने कहा था कि हम हर किसी को प्लीज करने के लिए यहां नहीं हैं। यह हमारा एम नहीं है और यह काफी नामुमकिन भी लगता है। हम सोशल मीडिया के लिए टीवी शो नहीं करते हैं। हमारा कॉन्टेन्ट उन लोगों के लिए होता है जो टीवी देखना पसंद करते हैं।
वहीं, बीते दिन राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शो में महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर आदित्य नारायण की आलोचना की है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इंडियन आइडल 12 और होस्ट आदित्य नारायण को माफी मांगने के लिए कहा है। एमएनएस ने मेकर्स के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। हालांकि अपनी इस टिप्पणी पर आदित्य ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।