फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य नारायण: इंडियन आइडल के होस्ट दो महीने में हुए फैट से फिट, विक्रांत मैसी ने लिखा- हलवाई से जलवाई

Wed, 16 Jun 2021 09:53 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Jun 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan Shares Photo Of His Body Transformation Post Covid-19 Fans Shocked
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सिंगर और 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार आदित्य शो को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपनी तोंद तो लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, आदित्य नारायण ने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है और उनकी तस्वीर को देखकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी दंग रह गए हैं। बता दें, आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। आदित्य की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। इस दौरान आदित्य ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो काफी उदास दिख रहे थे और उनका पेट बाहर निकला हुआ था। लेकिन अब उनकी फिट बॉडी की फोटो वायरल हो रही है।



आदित्य नारायण ने शेयर की नई फोटो
आदित्य नारायण ने ये दूसरी तस्वीर 15 जून को शेयर की है, जिसमें आदित्य एकदम फिट नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम मुझे डिजर्व नहीं करते मेरे इस समय में'। सिंगर की इस तस्वीर को उनके फैंस और कई सेलेब्स पसंद कर रहे हैं।

Aditya Narayan Shares Photo Of His Body Transformation Post Covid-19 Fans Shocked
आदित्य नारायण का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य की फोटो पर सेलेब्स के साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक्टर विक्रांत मैसी ने आदित्य के मजे लेते हुए कमेंट किया और लिखा, 'वोह। कमाल कर दिया। नानू हलवाई से नानू जलवाई बन गए।' तो वहीं अदिति सिंह शर्मा ने लिखा, 'उफ्फ।' कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान लिखते हैं, 'ये कोई तरीका नहीं होता है। पीछे फोटो में कनेक्ट था। अपनापन था।'

Aditya Narayan Shares Photo Of His Body Transformation Post Covid-19 Fans Shocked
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्स के अलावा आदित्य के फैंस उनकी फोटो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनसे दो महीने में फिट होने का राज पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काफी प्रेरणादायक बदलाव है और वो भी सिर्फ दो महीने के अंदर। मेरा तो पिछले एक साल में नहीं हो पाया है।' अन्य एक ने लिखा, 'कौन सी एक्सरसाइज की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Narayan Shares Photo Of His Body Transformation Post Covid-19 Fans Shocked
आदित्य नारायण - फोटो : आदित्य नारायण

'इंडियन आइडल 12' को होस्ट कर रहे आदित्य नारायण अक्सर शो को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों आदित्य को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल, इंडियन आइडल पिछले दिनों विवादों से घिरा हुआ था। इस दौरान शो के जज, होस्ट और कंटेंस्टेंट्स सभी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था।

विज्ञापन
Aditya Narayan Shares Photo Of His Body Transformation Post Covid-19 Fans Shocked
इंडियन आइडल - फोटो : इंडियन आइडल

शो को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने शो में आकर कहा कि सबकुछ पहले से तय था। उनसे कहा गया था कि सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करनी है। इसके लिए उन्हें पैसे दिए गए थे। इस पर आदित्य ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। इसके साथ ही जब अगले वीकेंड पर सिंगर कुमार सानू, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा पौडवाल शो में बतौर गेस्ट पहुंचते हैं तो आदित्य नारायण उनसे पूछते हैं कि आपने जो कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है वो दिल से की है या फिर हमारी टीम ने आपसे ऐसा करने को बोला है? अपनी इस बात पर आदित्य को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed