{"_id":"5d16b5b78ebc3e3cf05329cd","slug":"aditya-pancholi-reaction-and-shahid-kapoor-mother-reply-trollers-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदित्य पंचोली ने तोड़ी चुप्पी और ट्रोलर्स को शाहिद की मां का जवाब सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य पंचोली ने तोड़ी चुप्पी और ट्रोलर्स को शाहिद की मां का जवाब सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aditya Pancholi, Shahid Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली एक बार फिर से मुश्किलों में आ गए हैं। गुरुवार को उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जिसमें उसने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया है कि साल 2004-09 के दौरान एक्टर ने उसका यौन शोषण किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिवार को भेज दी।
2 of 5
Suhana Khan, Shah Rukh Khan
- फोटो : instagram
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही पॉपुलर हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं तो कभी अपने कॉलेज में पढ़ाई करते दिखती हैं। एक बार फिर से सुहाना खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं लेकिन इसके पीछे एक बहुत स्पेशल वजह है।
3 of 5
जिमी शेरगिल और माही गिल
- फोटो : अमर उजाला
जिमी शेरगिल, माही गिल और सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 49 सेकेंड के ट्रेलर में न सिर्फ जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है बल्कि दमदार डायलॉग्स का तड़का भी नजर आ रहा है। ट्रेलर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कहानी एक परिवार की है जो ठाकुरगंज में अपनी गुंडागर्दी के लिए फेमस है। ऐसे में क्या होता है जब परिवार के लोगों की राहें अलग हो जाती हैं। किरदारों में सौरभ शुक्ला और जिमी शेरगिल टशन में नजर आ रहे हैं तो वहीं माही गिल का अंदाज भी दिल जीतने में कामयाब नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Joe Jonas and Sophie Turner
प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। यह शादी पेरिस में होने वाली है। प्रियंक अपने पति निक जोनस और दूसरे परिवार के सदस्यों के साथ पेरिस में हैं और शादी की तैयारियां करा रही हैं। इस कपल की जहां शादी हो रही है वह जगह बहुत आलीशान है। और इसमें एक रात का खर्च लाखों में है।
विज्ञापन
5 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार को लेकर लोग नाराज हैं। इस बीच शाहिद की मां नीलिमा अजीम उनके बचाव में उतर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।