आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म 'मलंग' शुक्रवार को रिलीज हुई थी । इसी के साथ विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'शिकारा' भी रिलीज हुई । 'मलंग' एक थ्रिलर फिल्म है, वहीं 'शिकारा' कश्मीरी पंडितों की सच्ची घटनाओं पर आधारित है । वीकेंड में दोनों फिल्मों ने ठीक-ठाक कमाई की । अब इन फिल्मों के चौथे दिन यानी सोमवार का कलेक्शन भी आ गया है । जानते हैं किसने कितना कलेक्शन किया ।
चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'मलंग', 'शिकारा' ने चार दिन में कमाए सिर्फ कुछ करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'मलंग' की । फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग करते हुए 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 8.89 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 9.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया । अब सोमवार को फिल्म के 3.80 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है । वीक डे की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी । इस हिसाब से फिल्म ने 4 दिन में 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं । 'मलंग' को समीक्षकों से भी मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं । यह एक सस्पेंस फिल्म है । 'मलंग' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है । जिसमें प्रोडक्शन कॉस्ट 40 करोड़ और प्रमोशन कॉस्ट 10 करोड़ है । फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन मिले हैं ।
अब बात करते हैं फिल्म 'शिकारा' की । फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा ने दो नए कलाकार सादिया और आदिल खान को लॉन्च किया है । फिल्म ने पहले दिन केवल 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया था । अब सोमवार को फिल्म के 70 लाख रुपये कमाने की उम्मीद है । इस हिसाब से फिल्म ने 4 दिन में 5.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है ।
फिल्म को भारत में बेहद कम स्क्रीन मिली हैं । 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित्स' को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है । विधु विनोद चोपड़ा इसे अपने जीवन की घटनाओं जुड़ा हुआ बता रहे हैं और निर्देशक ने इस फिल्म से अपनी मां को ट्रिब्यूट दिया है । 'शिकारा' में 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के माइग्रेशन के वास्तविक फुटेज भी शामिल हैं ।
विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का हिंदी ट्रेलर आया सामने, भारतीय फैंस का बढ़ा उत्साह