{"_id":"5e09c4648ebc3e87cc2f1899","slug":"aditya-roy-kapoor-and-disha-patani-shoot-kissing-scene-for-upcoming-film-malang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा और आदित्य ने पानी के नीचे शूट किया किसिंग सीन, लंबे समय से कर रहे थे तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा और आदित्य ने पानी के नीचे शूट किया किसिंग सीन, लंबे समय से कर रहे थे तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 30 Dec 2019 09:35 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसी साल मई में आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा किया था जिसमें आदित्य और उनकी आने वाली फिल्म 'मलंग' की सह-कलाकार दिशा पाटनी गोताखोरों वाले सूट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को लेकर दिशा के प्रशंसकों ने दिशा को खूब ट्रोल किया था। उस पर दिशा ने सिर्फ इतना कहा था कि हम किसी खास चीज के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। उस खास तैयारी के बारे में अब पता चल चुका है।
2 of 4
Malang
- फोटो : amar ujala mumbai
निर्माताओं के करीबी एक सूत्र से पता चला है कि दिशा और आदित्य की आने वाली फिल्म में पानी के अंदर एक लंबा किसिंग सीन है। इसकी तैयारी वह मई के महीने से कर रहे हैं। सूत्र ने बताया, 'फिल्म के निर्दिशक मोहित सूरी ने इस साल मई में ही दिशा और आदित्य को अपनी सांस को पानी में लंबे समय तक रोके रहने की तैयारी करने के लिए शूटिंग शुरू होने से पहले ही बोल दिया था।'
सूत्र ने आगे कहा, 'सीन में दिशा और आदित्य को कम से कम एक मिनट तक सांस रोकने की जरूरत थी, इसलिए ये दोनों अपने फेफड़ों की सांस रोकने की क्षमता बढ़ाने पर लगातार काम रहे थे। इस सीन को गोआ के एक दिन के शूट के दौरान ही फिल्माया जाना था। और इतने मुश्किल सीन को बिना तैयारी के एक दिन में फिल्माना बहुत ही मुश्किल होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलंग
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मलंग' के लिए पहली बार आदित्य रॉय कपूर नकारात्मक किरदार निभा रहे अभिनेता अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ पर्दा साझा करेंगे। अनिल कपूर का फिल्म में पहला लुक आदित्य ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसमें अनिल कपूर खिलखिलाते हुए एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और लव रंजन हैं और इसका निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। फिल्म 'आशिकी 2' के बाद आदित्य और मोहित की एक साथ यह दूसरी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।