बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
फाल्के अवॉर्ड मिलने पर अमिताभ ने किया धन्यवाद और बराक ओबामा ने जारी की फिल्मों की लिस्ट, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने किया दुनिया का धन्यवाद
T 3596 - ..my gratitude and my affection to the people of this great Country, INDIA .. for this recognition ..https://t.co/2vnNhjpyDQ pic.twitter.com/HpUMC3iCKu T 3592/3/4/5 - .. my immense gratitude and respect for this moment ..🙏 pic.twitter.com/WavW3Hwkjw
अमिताभ बच्चन को रविवार को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को प्राप्त करने के बाद अमिताभ ने ट्वीट कर लोगों का शुक्रिया अदा किया। अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, 'इस सम्मान के लिए इस महान देश इंडिया के लोगों को मेरा आभार और मेरा स्नेह' इसके बाद अनिताभ ने लगातार दूसरा ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट के साथ अमिताभ ने लिखा, 'इस पल के लिए मेरा सम्मान'। बता दें कि अमिताभ के साथ इस अवॉर्ड सेरेमनी में पत्नी जया बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे।
अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करने पर बोले अजय
अभिनेता अजय देवगन और अक्षय कुमार एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इसे लेकर अजय ने हाल ही में मीडिया से बात की है। अंग्रेजी अखबार मिड डे मील से बात करते हुए अजय ने कहा, 'मुझे लगा था हमने जहां से शुरू किया था वहीं आ गए, ये काफी इमोशनल है, हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं, और हमने एक दूसरे की पूरी जर्नी देखी है, क्योंकि हमने एक साल के अंतराल में ही अपने करियर की शुरुआत की थी, अब जब रणवीर ने हमें जॉइन किया है, तो आग लगेगी'। गौरतलब है कि अजय देवगन इन दिनों फिल्म तानाजी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही है।
साउथ अफ्रीका में अक्षय ने गुननाया अपनी फिल्म का गाना
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान का अक्षय ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गुड न्यूज' का गाना गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अक्षय ने लिखा, 'क्या नजारा है और क्या गाना है! जैसा कि आप देख सकते हैं, गुड न्यूज का 'दिल न जानेया' लूप पर बज रहा है।' गौरतलब है कि अक्षय-करीना स्टारर फिल्म गुड न्यूज 28 दिसंबर को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का भी काफी प्यार मिल रहा है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
विराट-अनुष्का के फोटो पर भुवन बाम ने किया कमेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ स्विट्जरलैंड गई हुई हैं। अनुष्का ने यहां की एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर पर मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ने कमेंट किया। भुवन ने अपने कमेंट में लिखा, 'आप पहाड़ियों पर घूमने क्यों गए हैं? दिल्ली जम रहा है अभी। इधर ही आ जाते। छोले भटूर भी खा लेते सब।' बात दें कि विराट अनुष्का ही नहीं बल्कि कई और सितारे हैं जो इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं।
Hello frands 🙋♀️ ! @varundvn @natashadalal88
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on