फिल्मी सितारे आपस में कितने अच्छे दोस्त होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। इसके साथ फिल्मी सितारों की दुश्मनी के भी चर्चे हमेशा लगे ही रहते हैं। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। अभिनेत्री काजोल को सैफ अली खान ने धोखा दे दिया है। इस बारे में काजोल ने खुद खुलासा किया है। साथ ही काजोल ने ये भी बताया है कि 13 साल पहले भी फिल्म ओमकारा के समय सैफ उन्हें धोखा दे चुके हैं।
13 साल बाद सैफ ने काजोल को फिर दिया धोखा, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बयां किया 'दर्द'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, अभिनेत्री काजोल को सैफ अली खान ने धोखा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद काजोल ने दी है। काजोल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों ये बात बताई। काजोल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सैफ अली खान और अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में काजोल ने लिखा है, 'तुमने मुझे ओमकारा में भी धोखा दिया था और अब प्रमोशन के दौरान भी तुमने वही किया.. आशा करती हूं कि तुम ये स्वट्जरलैंड में पढ़ लोगे सैफ अली खान'।
You betrayed me in Omkara and now during promotions also... hope u read this in Switzerland #Saifalikhan pic.twitter.com/kKnecdKOg9
दरअसल काजोल, अजय देवगन और सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरीयर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय और सैफ अली खान काजोल को छोड़कर चले गए। जिस वजह से काजोल गुस्से में आ गई और शिकायत कर रही हैं। काजोल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि काजोल, अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरीयर 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में काजोल और अजय को उनके फैन्स लंबे समय के बाद एक साथ देखेंगे। फिल्म में भी काजोल अजय देवगन की पत्नी का ही किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म अजय देवगन के करियर की 100 वीं फिल्म है। फिलहाल फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं।
बाता दें कि फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म में एक बड़ा बदलाव भी किया गया है। इस फिल्म के एक सीन में दिखाई दे रहे ध्वज में से 'ओम' शब्द को हटा दिया गया है। इस गलती को इतिहासकारों द्वारा बताया गया था। जिसके बाद मेकर्स ने जरा सी भी देर ना करते हुए ये फैसला लिया। वहीं अजय की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दीपिका की फिल्म 'छपाक' से होने जा रही है।