'थ्री इडियट्स', 'तनु वेड्स मनु' और 'साला खड़ूस' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों की वाह-वाही लूट चुके अभिनेता आर. माधवन अब अपनी अगली फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक द्वारा मंगल पर पहले ही प्रयास में पहुंचने की कहानी को दर्शाया जाएगा।
इसरो वैज्ञानिक नांबी नारायणन को 1.3 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलने पर आर. माधवन ने जताई खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खोज में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक नांबी नारायणन को केरल की पुलिस ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया था। इन आरापों से तो नांबी पहले ही बेदाग बाहर हो चुके हैं वहीं अब उन्हें मुआवजा स्वरूप 1.3 करोड़ रुपये भी दिया जाएगा। केरल सरकार उन्हें 1.3 करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है। माधवन ने भी इस फैसले पर ट्वीट करते हुए खुशी जाहिर की है।
Former ISRO scientist Nambi Narayanan to get ₹1.3 crore - The Hindu. Oh WOW . ABOUT TIME. SO SO HAPPY.. CONGRATULATIONS @NambiNa69586681 sir. https://t.co/s4s9UndLRR
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में माधवन इस फिल्म के अभिनेता, लेखक और निर्देशक के तौर पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए माधवन ने अपने शरीर के साथ कई तरह के प्रयोग किए हैं। माधवन ने कुछ महीनों पहले यह खुलासा किया था कि उन्होंने 'रॉकेट्री...' में अपने किरदार में ढलने के लिए 96 किग्रा वजन बढ़ाया। केवल मेकअप के लिए 14-14 घंटे बैठना पड़ा। अपने बढ़े पेट को दिखाने के लिए कोई पैड का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि खानपान से वजन को बढ़ाया था।
गौरतलब है कि वर्ष 1994 में नांबी नारायणन इसरो में पीएसएलवी रॉकेट, भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान के विकास और अंतरिक्ष अभियानों के लिए क्रायोजनिक इंजन बनाने के शुरुआती चरण से जुड़े हुए थे। वह क्रायोजनिक इंजन परियोजना के निदेशक के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान उन पर मालदीव की दो महिलाओं सहित चार लोगों को कथित तौर पर रक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने का आरोप लगा था। इस आरोप में उन्हें, उपनिदेशक डी. शशिकुमारन और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी के भारतीय प्रतिनिधि के. चंद्रशेखर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।