{"_id":"5e09cbfe8ebc3e87cd19441b","slug":"sara-ali-khan-and-kartik-aaryan-seen-together-again-after-rumors-of-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ नजर आए सारा और कार्तिक, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ नजर आए सारा और कार्तिक, जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 30 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा, कार्तिक
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में सारा और कार्तिक के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर चलीं। इस खबर से सारा और कार्तिक के फैन्स काफी निराश भी हुए। बीच में ऐसी खबरें भी सामने आईं कि दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने से भी इनकार कर दिया है। इसी बीच दोनों को एक बार फिर से एक साथ स्पॉट किया गया है। जिसे देख दोनों के फैन्स की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा।
2 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बॉलीवुड में काफी चर्चित है। यहां तक कि दोनों को उनके फैन्स भी बेहद पसंद करते हैं। ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों को एक बार फिर से साथ में देखा गया है। सारा और कार्तिक को अमर उजाला के कैमरे में कैद किया गया। तस्वीरों में सारा और कार्तिक कैमरा के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
सारा, कार्तिक
- फोटो : amar ujala, mumbai
तस्वीरों के साथ ही विरल ने दोनों का वीडियो भी साझा किया है। बता दें कि ये तस्वीरें एक डबिंग स्टूडियो की है। कार्तिक और सारा फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आने वाले हैं। दोनों ने फिल्म की शूटिंग तो खत्म कर ली थी, लेकिन रविवार को दोनों फिल्म के डबिंग पार्ट के लिए साथ पहुंचे। इसी दौरान दोनों कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा, कार्तिक
- फोटो : amar ujala, mumbai
गौरतलब है कि सारा और कार्तिक के ब्रेकअप के बाद दोनों के एक दूसरे को नजरअंदाज करने की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद एक वीडियो में दोनों को साथ डांस करते हुए देखा गया था। ये वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये वीडियो अवॉर्ड्स नाइट का था। जिसमें सारा, कार्तिक और शाहिद कपूर सारा की फिल्म के गाने 'आंख मारे' पर डांस करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि सारा अली खान और कातिक आर्यन इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' के सीक्वल 'आजकल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'लव आजकल' में सारा के पिता सैफ अली खान मुख्य किरदार में थे। ऐसे में अपने पिता की फिल्म के सीक्वल में काम करना सारा के लिए काफी रोमांचक है। फिल्म 'आजकल' बड़े पर्दे पर 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।