{"_id":"5e09c44c8ebc3e879e19a06e","slug":"box-office-collection-of-akshay-kumar-kareena-kapoor-starrer-film-good-newwz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' ने की बेहतर कमाई, 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन दिनों में अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' ने की बेहतर कमाई, 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 30 Dec 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गुड न्यूज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले हफ्ते रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' अपनी कमाई से मेकर्स को लगातार 'गुड न्यूज' दे रही है। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। साल के अंत में रिलीज हुई इस फिल्म को अभिनेता अक्षय कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
2 of 4
गुड न्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की यह फिल्म नए साल में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शुमार हो जाएगी। फिल्म ने जहां शुक्रवार को 17.56 करोड़ रुपये, शनिवार को 21.78 करोड़ रुपये और रविवार को 25.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 64.99 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 4
गुड न्यूज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल के जश्न के मौके पर यह फिल्म 31 दिसबंर और 1 जनवरी को भी अच्छी कमाई कर सकती है। इसके अनुसार फिल्म बुधवार तक आसानी से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
akshay kumar
- फोटो : social media
वहीं इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की शुरुआती कमाई के बारे में बात करें तो होली के मौके पर रिलीज हुई 'केसरी' ने चार दिनों (गुरुवार-रविवार) में 78.07 करोड़ रुपये, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आई 'मिशन मंगल' ने चार दिनों (गुरुवार-रविवार) में 97.56 करोड़ रुपये और दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'हाउसफुल 4' ने तीन दिनों (शुक्रवार-रविवार) में 53.22 करोड़ रुपये की कमाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।