सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दबंगई के कारण बहुत मशहूर हैं। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गुस्से की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। ऐसे में ये सुन्ना की कोई दबंग खान पर भी चिल्ला सकता है थोड़ा अटपटा सा लगता है। सलमान खान को आपने आज तक बहुत लोगों पर गुस्सा करते या फिर चिल्लाते देखा और सुना होगा। लेकिन कोई सलमान खान पर चिल्ला दे और सलमान खान उस पर प्यार से प्रतिक्रिया दे ये वाकई हैरान करने वाली बात है। लेकिन ये बात बिलकुल सच है कि शूटिंग के दौरान एक अभिनेता सलमान खान पर जोर-जोर से चिल्लाया। सलमान खान पर चिल्लाने वाले अभिनेता कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर हैं।
शूटिंग के दौरान सलमान खान पर चिल्लाए थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए क्या थी भाईजान की प्रतिक्रिया
क्या था पूरा सीन
आदित्य रॉय कपूर ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि मेरा पहला सीन अस्पताल में हुआ था, जोकि रणविजय, सलमान खान और अजय देवगन के साथ था। इस सीन में सलमान खान को बेड पर लेटे रहना था और मुझे उन पर चिल्लाना था। उन्होंने कहा, ' उनके बैंड का एक सदस्य होने के नाते मुझे सलमान खान पर गुस्से से प्रतिक्रिया देनी थी। एक समय के बाद अजय देवगन अपना बैंड छोड़कर चले जाते हैं और मुझे और रणविजय को सलमान के पास छोड़ जाते हैं। हालांकि वो सिर्फ शूटिंग का एक सीन था, लेकिन मेरे मन में बार-बार यही चल रहा था कि उनपर चिल्लाने की हिम्मत मैं कहा से लेकर आऊं।
सीन के लिए आदित्य ने लिए कई रीटेक
आदित्य रॉय कपूर ने आगे बताया कि सलमान खान पर चिल्लाने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही थी इसलिए इस सीन में उन्होंने बहुत रीटेक लिए। उन्होंने कहा, 'मुझे याद भी नहीं सिर्फ इस एक सीन को शूट करने के लिए मैंने कितने रीटेक लिए। पूरे शॉर्ट में सलमान खान की आंखें बंद थी। मैंने अंततः हिम्मत की और सलमान खान पर चिल्लाकर इस सीन को पूरा किया।आदित्य ने कहा मुझे नहीं पता था कि सलमान खान की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने बहुत ओवर रियेक्ट किया।
सलमान खान ने दी ये प्रतिक्रिया
एक समय के बाद सलमान खान ने अपनी आंखें खोल दी और मेरी तरफ देखा और कहा क्या है? मुझे लगा वो नाराज हो गए और मैंने उनसे तुरंत माफी मांगनी शुरू कर दी। लेकिन वो मुस्कुराए और उन्होंने बहुत ही प्यार से कहा कि ये एक मजाक था। तुम बहुत अच्छा कर रहे हो, चलो आगे बढ़ते हैं। एक सेकेंड के लिए तो मैं बहुत डर गया था, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। अजय सर और सलमान सर ने एक न्यूकमर होने के बावजूद भी मुझे बहुत प्यार और समर्थन दिया।
बतौर वीडियो जॉकी आदित्य ने की थी शुरुआत
आदित्य रॉय कपूर सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुनाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी की थी। साल 2009 में उन्हें सलमान खान की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में बतौर सहयोगी कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाने के बाद साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' में उन्हें महेश भट्ट ने लीड अभिनेता के तौर पर कास्ट किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और वो मुख्य अभिनेता के रूप में उभर कर सामने आए। उनकी आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो फिलहाल 'ओम-द बैटल विद इन' की शूटिंग में व्यस्त हैं।