फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha VS Raksha Bandhan: एडवांस बुकिंग में आमिर पड़ रहे अक्षय कुमार पर भारी, अब तक हुई इतनी कमाई

Sun, 07 Aug 2022 04:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 07 Aug 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
advance booking report of aamir khan laal singh chaddha and akshay kumar raksha bandhan
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के बीच इन दिनों फिल्म रिलीज  होने से पहले ही कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बहुत से यूजर्स आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट कर रहे हैं और अन्य लोगों से भी ऐसा करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोग 'रक्षा बंधन' को भी बायकॉट कर रहे हैं। लेकिन कई यूजर्स दोनों फिल्मों के सपोर्ट में भी हैं। आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो वहीं 'रक्षा बंधन' अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं। ऐसे में 'रक्षा बंधन' पर हिट के लिए दबाव है।

advance booking report of aamir khan laal singh chaddha and akshay kumar raksha bandhan
रक्षा बंधन - फोटो : youtube

रक्षाबंधन के खास मौके पर रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग से करीब आठ करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद है, वहीं रक्षा बंधन के लिए चल रही एडवांस बुकिंग से तीन करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। एडवांस बुकिंग में रक्षा बंधन ने अब तक 1.34 करोड़ रुपये और लाल सिंह चड्ढा ने अब तक 1.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

advance booking report of aamir khan laal singh chaddha and akshay kumar raksha bandhan
फिल्म रक्षा बंधन की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि मुख्य रूप से पंजाब के बैकग्राउंड पर आधारित लाल सिंह चड्ढा का पंजाब में ही कम क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में फिल्म की एडवांस बुकिंग का अच्छा रेस्पांस मिल रहा  है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन उनकी पिछली दोनों फिल्मों की अपेक्षा अच्छी कमाई कर सकती है। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
advance booking report of aamir khan laal singh chaddha and akshay kumar raksha bandhan
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के जरिए अक्षय कुमार और आमिर खान में पहली बार टक्कर नहीं होने जा रही है, बल्कि इससे पहले भी तीन बार दोनों सिनेमाघरों में टकरा चुके हैं। अक्षय कुमार और आमिर खान इससे पहले सुहाग और अंदाज अपना अपना, मैदान ए जंग और बाजी, तारे जमीं पर और वेलकम के जरिए सिनेमाघरों में टकरा चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed