फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धार्मिक भावनाएं आहत: सब्यसाची के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, मंगलसूत्र के विज्ञापन में किया था अर्ध नग्न मॉडल का उपयोग

Sat, 30 Oct 2021 11:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 Oct 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Advocate Ashutosh Dubey issued a legal notice to Sabyasachi Mukherjee for using Semi-naked models for a Mangalsutra collection
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने डिजाइनर सब्यसाची को एक मंगलसूत्र विज्ञापन के लिए अर्ध नग्न मॉडल का उपयोग करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। दरअसल हाल ही में सब्यसाची ने अपना नया जूलरी कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें उन्होंने मंगलसूत्र की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन मंगलसूत्रों में काफी बारीकी से काम किया गया है। इस पोस्ट में सब्यसाची ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें एक प्लस साइज फीमेल मॉडल मंगलसूत्र के साथ लॉन्जरी पहनी हुई थी। मॉडल के साथ इस फोटो में एक मेल मॉडल भी था, जो शर्टलेस नजर आ रहा था। 


 

Advocate Ashutosh Dubey issued a legal notice to Sabyasachi Mukherjee for using Semi-naked models for a Mangalsutra collection
सब्यसाची मंगलसूत्र कलेक्शन - फोटो : Instagram

इस विज्ञापन को देखने के बाद लोगों का कहना था कि सब्यसाची कॉन्डम का एड कर रहे हैं। कई नाराज यूजर्स का दावा है कि यह एडवरटाइजमेंट हिंदू संस्कृति पर हमला है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। एक यूजर ने लिखा था- आप वाकई में किसका एड दिखा रहे हैं। अब ये जूलरी कोई नहीं पहनेगा, क्योंकि आपने दुनिया को ये दिखाया है कि अगर मैंने ये जूलरी पहनी, तो मैं कोई गंदी महिला हूं। कृपया अपने विज्ञापन का ध्यान रखें।

 

Advocate Ashutosh Dubey issued a legal notice to Sabyasachi Mukherjee for using Semi-naked models for a Mangalsutra collection
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

अंडरगारमेंट्स में महिला मॉडल को मंगलसूत्र का विज्ञापन करते देख लोग आग बूबला हो गए। एक ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, बायकॉट करो इसको, अब ये पोर्न ज्वैलरी का हब बन गया है। सब्यसाची उन डिजाइनर्स में से एक हैं, जो नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, लेकिन इस बार वो अपने नए कलेक्शन के चलते लोगों के निशाने पर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Advocate Ashutosh Dubey issued a legal notice to Sabyasachi Mukherjee for using Semi-naked models for a Mangalsutra collection
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इससे पहले भी सब्यसाची ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एच एंड एम के साथ कोलेबोरेशन के साथ एक कलेक्शन लॉन्च किया था। उनका ये कलेक्शन मिनटों में बिक गया था लेकिन डिजाइनर को मीम्स के साथ फास्ट फैशन को प्रमोट करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। सब्यसाची के प्रोडक्ट को कई बार बायकॉट करने की बात कही जा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed