कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत का निधन आर्ट अटैक की वजह से हुआ। शुक्रवार के दिन अभिनेता को सीने में दर्द की परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर पुनीत ने अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता के निधन के बाद फैंस में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। ऐसे में हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए बेताब है। अभिनेता के पार्थिव शरीर को बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है, जहां पर फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंच चुके हैं।
Puneeth Rajkumar: अभिनेता के अंतिम संस्कार पर परिवार लेगा आखिरी फैसला, यूएस से बेटी के लौटने का इंतजार
पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। लेकिन अभिनेता के अंतिम संस्कार का आखिरी फैसला उनका परिवार लेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा, ‘अंतिम संस्कार कब किया आएगा। ये परिवार ही फैसला करेगा। शायद उनका अंतिम संस्कार आज ही किया आएगा।’ इसके साथ ही कमल पंत ने ये भी बताया कि, परिवार द्वारा लिए गए फैसले के आधार पर ही सुरक्षा के इंतजाम को बढ़ाया जाएगा।
On the basis of the decision taken by #PuneethRajkumar's family, next stage of security arrangements will be made. Family will take a call on when the final rites will be performed. Probably, the last rites will be done today itself: Bengaluru CP, Kamal Pant at Kanteerava Stadium pic.twitter.com/uNpJqGWoz6
— ANI (@ANI) October 30, 2021
#WATCH Fans in large numbers pay last respects to #PuneethRajkumar at Kanteerava Stadium in Bengaluru pic.twitter.com/XDMszFWc36
— ANI (@ANI) October 30, 2021
पुनीत राजकुमार के निधन पर तमाम सेलिब्रिटीज ने शोक व्यक्त किया है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, 'दिल टूट गया। तुम हमेशा याद आओगे भाई।' एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।