{"_id":"617cb40b224059667b31ecef","slug":"kannada-star-puneeth-rajkumar-eyes-donated-just-like-his-father-did-back-in-2006","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुनीत राजकुमार: दान की गईं दिवंगत अभिनेता की आंखें, पिता राजकुमार ने भी किया था नेत्रदान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुनीत राजकुमार: दान की गईं दिवंगत अभिनेता की आंखें, पिता राजकुमार ने भी किया था नेत्रदान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार 29 अक्तूबर को अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर ने हर किसी को गहरा झटका दिया है। पुनीत महज 46 साल के थे और दिल का दौरा पड़ने का कारण उनका निधन हो गया। फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले पुनीत को जिम में दो घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पुनीत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
दान की गईं दिवंगत अभिनेता की आंखें
अभिनेता ने अपने पिता की तरह अपनी आंखें दान कर दीं। प्रसिद्ध अभिनेता डॉ राजकुमार ने 1994 में खुद अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। गौरतलब है कि डॉ राजकुमार का भी निधन साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने का कारण हुआ था। अभिनेता चेतन कुमार ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के निधन के छह घंटे के भीतर ऑपरेशन किया।
While I was at hospital to see Appu Sir, a medical group came to remove his eyes in 6-hour window after death
Appu Sir—like Dr Rajkumar & @NimmaShivanna—donated his eyes
Following in their footsteps & in Appu Sir’s memory, we must all pledge to donate our #eyes as well
अभिनेता ने लिखा, 'जब मैं अप्पू सर को देखने के लिए अस्पताल में था तो निधन के बाद छह घंटे के अंदर उनकी आंखें निकालने के लिए डॉक्टरों का एक समूह आया था। जैसे डॉक्टर राजकुमार और निम्माशिवा ने नेत्रदान किए थे वैसे ही अप्पू सर ने भी नेत्रदान किया। इसके साथ ही अभिनेता ने इसे मिसाल बताते हुए लोगों से अपील किया कि वह भी उनके पद्चिन्हों पर चलें और नेत्रदान करें'।
3 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता पुनीत के तबीयत बिगड़ने की खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे थे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं थे बल्कि एक गायक भी थे। उनका जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म अप्पू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वो 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।
विज्ञापन
5 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक मशहूर नाम थे। पुनीत के पिता राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का आइकन माना जाता था। वह पहले ऐसे कन्नड़ इंडस्ट्री के अभिनेता थे जिन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। पुनीत के पिता राजकुमार उन्हें और उनकी बहन को फिल्म के सेट पर ले जाया करते थे। पुनीत कन्नड़ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।