फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bail: भाई के घर लौटने की खुशी में न्यूयार्क से आ रहीं सुहाना खान, शाहरुख के जन्मदिन और दीवाली पर होगा जश्न

Sat, 30 Oct 2021 08:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 30 Oct 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Suhana khan to fly down from US after aryan gets bail to celebrate shahrukh birthday and diwali also
शाहरुख, आर्यन, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में 25 दिनों से जेल में बंद आर्यन खान को गुरुवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि जमानत मिलने के दो दिन बाद भी आर्यन की रिहाई आज सुबह हो रही है। आर्यन खान को रिहा करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए। आर्यन खान की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी। वहीं आर्यन के घर लौटने की खुशी में खान परिवार तैयारियों में लगा हुआ है।



सुहाना खान लौट रहीं घर

साथ ही इस खुशी के मौके पर सुहाना खान भी अपने परिवार के पास लौट रही हैं। खबरों की मानें तो सुहाना खान अपने पिता का जन्मदिन, भाई के जेल से आने की खुशी और दीवाली के लिए घर लौट रही हैं। जब आर्यन जेल में था तो सुहाना भी अपने भाई के लिए परेशान हो रही थीं लेकिन चूंकि अब उनका भाई घर आ रहा है और खुशी का माहौल है तो सुहाना ऐसे मौके पर सबके साथ रहना चाहती हैं।

Suhana khan to fly down from US after aryan gets bail to celebrate shahrukh birthday and diwali also
आर्यन खान और सुहाना

सुहाना भले ही यहां मौजूद नहीं थी लेकिन वह मां गौरी से हर पल की अपडेट ले रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुश्किल दौर में वह अपने माता पिता के पास रहना चाहती थीं लेकिन शाहरुख और गौरी ने उन्हें दूर रहने को ही कहा था। दोनों ने फैसला किया था कि इस उलझन के बीच सुहाना को अभी घर नहीं आना चाहिए। ऐसे में अब जब सब ठीक है तो सुहाना लौट रही हैं। साथ ही शाहरुख ने यह भी पूरी कोशिश की है कि इन सबसे अबराम की पढ़ाई और खेल कूद पर असर ना पड़े।

Suhana khan to fly down from US after aryan gets bail to celebrate shahrukh birthday and diwali also
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन के घर लौटने की खुशी में शाहरुख के फैंस ने मन्नत के बाहर पटाखे फोड़े और जश्न मनाया। वहीं शाहरुख और गौरी इस वक्त क्या महसूस कर रहे हैं इसकी बस कल्पना की जा सकती है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि आर्यन के लौटने पर खान परिवार कोई जश्न नहीं करने वाला है बल्कि उसे दो तीन महीने के लिए ग्राउंडेड किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana khan to fly down from US after aryan gets bail to celebrate shahrukh birthday and diwali also
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मन्नत पर एक बार फिर झालर जगमगाने लगा है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से मन्नत की लाइटें बंद कर दी गई थीं लेकिन अब एक बार फिर इस घर में खुशियां लौट आई हैं।आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। 


विज्ञापन
Suhana khan to fly down from US after aryan gets bail to celebrate shahrukh birthday and diwali also
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की खबर पाकर आर्यन बहुत खुश हुआ, उसके चेहरे पर चमक थी। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed