फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Afsana Khan Troll: सिंदूर लगाने की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुईं सिंगर अफसाना खान, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

Thu, 03 Mar 2022 12:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 03 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Afsana Khan Troll Singer Afsana Khan got trolled badly for applying vermilion people said  should be ashamed
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर अफसाना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अफसाना और साज ने 19 फरवरी को शादी रचाई थी, जिसमें दोनों के परिवारवालों के अलावा, दोस्त भी शामिल हुए थे और सभी ने कपल की शादी में खूब धमाल मचाया था, जिसकी झलक वायरल तस्वीरों और वीडियोज में देखने को मिली थी। शादी के बाद अफसाना खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी शादी और रिसेप्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज लगातार शेयर कर रही हैं। इसी बीच, अफसाना ने फैंस के बीच एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर सिंदूर लगाए नजर आईं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए हैं और हर कोई सिंगर को खरी-खोटी सुना रहा है।

Afsana Khan Troll Singer Afsana Khan got trolled badly for applying vermilion people said  should be ashamed
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

अफसाना खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर अपने पति साज के साथ स्टेज पर एंट्री लेती दिख रही हैं। इस दौरान अफसाना ने लाल कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को अफसाना ने ज्वैलरी और मेकअप के साथ मांग में सिंदूर लगाकर पूरा किया है। अफसाना का ये लुक देखकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने सिंगर के इस लुक की तारीफ की। लेकिन कुछ लोग सिंगर को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Afsana Khan Troll Singer Afsana Khan got trolled badly for applying vermilion people said  should be ashamed
अफसाना खान, साज - फोटो : instagram

अफसाना खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग सिंगर का मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ लोगों ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई है। इतना ही नहीं, कई लोग अफसाना के धर्म पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जी आपने सिंदूर क्यों पहना है? आप तो मुस्लिम हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप मुस्लिम हैं या हिंदू। नाम मुस्लिम का और सारा काम हिंदू का। अल्लाह कैसे लोग हैं इस दुनिया में।’ एक अन्य यूजर ने अफसाना के लिए 'शर्म आनी चाहिए' जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Afsana Khan Troll Singer Afsana Khan got trolled badly for applying vermilion people said  should be ashamed
अफसाना साज की शादी - फोटो : instagram

हालांकि, इस दौरान अफसाना खान के फैंस ने सिंगर की तारीफ भी की। एक फैन ने लिखा, ‘हिंदू लोग शादी करने के बाद दूसरे दिन से सिंदूर कैरी करना बंद कर देते हैं पर अफसाना खान ने हर बार लगाया है।’ इसके अलावा, फैंस अफसाना खान के लुक की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया है।

विज्ञापन
Afsana Khan Troll Singer Afsana Khan got trolled badly for applying vermilion people said  should be ashamed
अफसाना खान की हल्दी - फोटो : amar ujala

बता दें कि अफसाना खान को पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस 15’ से मिली थी। इस शो में अफसाना बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हालांकि, शो मेें वह गलत व्यवहार की वजह से बाहर हो गई थीं। लेकिन इस सीजन में नजर आए कई सेलेब्स अफसाना की शादी में शामिल हुए थे, जिसमें राखी सावंत, अक्षरा सिंह, डोनल बिष्ट जैसे सितारों का नाम शामिल है। इन लोगों ने अफसाना की शादी की कई तस्वीरें शेयर की थीं।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed