फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान को मिला मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

Tue, 25 Apr 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 25 Apr 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
After 16 years, Aamir Khan accepts his first Master Dinanath Mangeshkar national award
आमिर खान - फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
किसी भी पुरस्कार समारोह में हिस्सा ना लेने की घोषणा करने वाले आमिर खान ने आखिरकार 16 साल बाद अपनी कसम तोड़ दी। आमिर खान शाममकानंद हॉल में आयोजित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा पहुंचे।

   
बता दें कि इस साल आमिर खान की फिल्म 'दंगल'  को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। आमिर को यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हाथों दिया गया।  

आमिर खान के अलावा क्रिकेटर कपिल देव और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को भी  75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

गौरतलब है कि अपनी कला से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक तौर पर प्रभाव डालने वाले कलाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

ये भी पढ़े- जहीर की मंगेतर सागरिका घटगे की ये 10 बातें, जहीर के साथ आप भी जान लीजिए
 
After 16 years, Aamir Khan accepts his first Master Dinanath Mangeshkar national award
लता मंगेशकर - फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
अभिनेता आमिर खान को 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतरत्न लता मंगेशकर के परिवार द्वारा संचालित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लिए इस साल आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ के लिए चुना गया था
After 16 years, Aamir Khan accepts his first Master Dinanath Mangeshkar national award
लता मंगेश्कर - फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
फिल्म 'दंगल' में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए आमिर खान को सम्मानित किया गया। बता दें कि 16 साल पहले आमिर ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल नहीं हुए थे। उस समय बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में लगान नॉमिनेट हुई थी। हालांकि फिल्म कोई भी अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After 16 years, Aamir Khan accepts his first Master Dinanath Mangeshkar national award
आमिर खान - फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
इस साल के 64 वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा में आमिर खान अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मास्टर दीनानाथ प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स की तरफ से दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड हर साल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को प्रदान किया जाता हैं
विज्ञापन
After 16 years, Aamir Khan accepts his first Master Dinanath Mangeshkar national award
दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : Bollywood life/ Yogen Shah
इस मौके पर बीते जमाने की एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को भी भारतीय सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed