{"_id":"5c6f944abdec2259b05bca44","slug":"after-2-years-malaika-arora-revealed-son-arhaan-reaction-on-divorce-with-arbaaz-khan-in-chat-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के 2 साल बाद मलाइका-अरबाज के बेटे का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'आप तो बहुत...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के 2 साल बाद मलाइका-अरबाज के बेटे का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'आप तो बहुत...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों करीना कपूर (Kareena Kapoor) के रेडियो शो में अरबाज खान (Arbaaz Khan) से जुड़े खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। इस चैट शो के दौरान मलाइका ने अपने और अरबाज के रिश्ते से जुड़ी कई बातें बताईं। इस बीच मलाइका ने अपने इकलौते बेटे अरहान के बारे में बात की। मलाइका ने बताया मेरे और अरबाज के तलाक के बाद अरहान ने किस तरह से रिएक्ट किया था।
2 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
अरबाज से तलाक के बाद अरहान की कस्टडी मलाइका के पास ही है। अरहान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हाल ही में वह अपनी मॉम मलाइका के साथ स्पॉट हुए थे। खास बात यह है कि उनके साथ अर्जुन कपूर भी थे। अरहान की मलाइका और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इस बीच मलाइका जब करीना कपूर के चैट शो में पहुंचीं तो उन्होंने बताया कि तलाक के बाद अरहान का पहला रिएक्शन क्या था?
3 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
मलाइका ने करीना कपूर खान से बात करते हुए कहा - 'अरहान ने यह स्वीकार कर लिया है। वह अपने पेरेंट्स में बदलाव देख सकता है। जब मेरा और अरबाज का तलाक हुआ तो अरहान ने मुझसे कहा कि आप बहुत खुश दिख रही हैं।' मलाइका अरोड़ा ने यह सब बातें करीना के चैट शो 'वॉट वूमन वांट' के दौरान कहीं। मलाइका और अरबाज के तलाक को 2 साल हो चुके हैं। यह पहली बार है कि मलाइका ने अपने अरबाज के तलाक के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora
- फोटो : you tube
मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा - 'तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं। मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
आपको बता दें, अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। अक्सर मलाइका और अर्जुन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अरबाज भी जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन की तरह इन दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।