फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बड़ी फिल्म से हट गए आमिर खान, शाहरुख ने थामा हाथ तो हीरोइन ने भी मोड़ लिया मुंह

Mon, 22 Jan 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
after Aamir Khan Priyanka Chopra denied to work in salute
हाल ही में बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने कुछ जरूरी प्रोजेक्ट के चलते अपनी अपमकिंग फिल्म 'सैल्यूट' से किनारा कर लिया है। 'सैल्यूट' भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी के पर आधारित बायोपिक है। बताया जा रहा है कि आमिर इस फिल्म को पूरी तरह से समर्पित होकर करना चाहते थे। मगर अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'महाभारत' पर काम करने की वजह से उन्होंने 'सैल्यूट' में काम करने से इनकार कर दिया है।
after Aamir Khan Priyanka Chopra denied to work in salute
फिल्म 'सैल्यूट' के निर्देशक और खुद राकेश शर्मा भी चाहते थे कि आमिर ही उनकी बायोपिक में काम करें। वह भी मानते है कि उनके किरदार को आमिर खान को ही देना चाहिए क्योंकि वह ही उनकी भूमिका के साथ न्याय कर सकते हैं। 
after Aamir Khan Priyanka Chopra denied to work in salute
आमिर खान खुद भी यह फिल्म करना चाहते थे, लेकिन 'महाभारत' की वजह से उन्होंने 'सैल्यूट' छोड़ दी। खबर यह भी थी कि 'सैल्यूट' को छोड़ने के बाद खुद आमिर ने फिल्म के निर्देशक को बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान के नाम का प्रस्ताव रखा है। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए आमिर ने शाहरुख को खुद फोन करके राजी भी किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Aamir Khan Priyanka Chopra denied to work in salute
'सैल्यूट' में आमिर के साथ प्रियांका चोपड़ा के काम करने की खबरें आ रही थीं। मगर अब इस फिल्म से प्रियांका भी दूरी बना सकती हैं क्योंकि शाहरुख और प्रियंका के बीच 'कोल्ड वार' पूरी फिल्म इंटस्ट्री में किसी से छिपा नहीं है। बताया जा रहा है कि अब शाहरुख के फिल्म में आ जाने से प्रियांका ने  फिल्म से हटने का मन बना लिया है। वहीं अब देखना होगा कि राकेश शर्मा की बायोपिक में कौन सी हीरोइन शाहरुख के साथ नजर आएगी। गौरतलब है ही फिल्म 'डॉन-2' की शूटिंग के दौरान प्रियांका और शाहरुख के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो कई बार 'कोल्ड वार' के रूप में सामने आ चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed