'भारत' (Bharat) फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। सलमान खान के लिए इस फिल्म का हिट होना इसलिए भी ज्यादा जरूरी था क्योंकि 'रेस 3' (Race 3) फिल्म की वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में 'भारत' के हिट होते ही सलमान खान कूल मूड में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सलमान के कुछ वीडियो आए हैं जिसमें वह भांजे और भतीजों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
'भारत' की सफलता पर मस्ती के मूड में सलमान, भांजे-भतीजों के साथ क्या उनका ये वीडियो देखा आपने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान को वैसे तो अक्सर अर्पिता के बेटे अहान के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं लेकिन इस बार वह सोहेल और बहन अलवीरा के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखे। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सलमान अरहान, अयान और निर्वान के साथ गेम खेल रहे हैं।
वहीं कुछ वीडियो में सलमान भांजे और भतीजों गेम खेलते हुए उत्साहित करते हुए नजर आए। इन वीडियो को देखने के बाद इतना तो कहा जा सकता है कि सलमान की भांजे और भतीजों के साथ बांडिंग बहुत अच्छी है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
इससे पहले सलमान खान ने रिवर्स डाइव करते हुए नजर आए थे। सलमान खान ने इस वीडियो को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के दिन शेयर किया था। सलमान खान के फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया। यहां तक कि सलमान खान की तारीफ भी की।
View this post on Instagram
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on