{"_id":"633e7dfef5747650203bc580","slug":"after-bhool-bhulaiyaa-2-success-at-box-office-salman-khan-anees-bazmee-film-no-entry-mein-entry-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी के बाद भी नहीं पिघले सलमान, अनीस बज्मी ने शुरू की दूसरी फिल्म की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी के बाद भी नहीं पिघले सलमान, अनीस बज्मी ने शुरू की दूसरी फिल्म की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू जैसे सितारों से सजी साल की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' बनाने वाले निर्देशक अनीस बज्मी की सलमान खान के साथ प्रस्तावित फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ की शूटिंग कब शुरू होगी, इस सवाल का अनीस बज्मी के पास कोई जवाब अब तक नहीं है। उनकी तैयारी फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू करने की है, लेकिन फिल्म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि सलमान खान ने अभी इस फिल्म के लिए कोई तारीख नहीं दी है। अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और सलमान की तारीखों के इंतजार में बैठे अनीस अब तक फिल्म के दूसरे कलाकारों को भी इसके बारे में कोई अपडेट नहीं दे पा रहे हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ को लेकर ये ताजा अपडेट फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने ही फिल्म 'गुड बाय' के प्रीमियर के दौरान दिया। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'नो एंट्री' 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबास्टर साबित हुई। इसके बाद से ही फिल्म के सीक्वल के बारे में चर्चाएं होने लगी। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'नो एंट्री में एंट्री' की तैयारी हो रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट भी सलमान खान को पसंद आई है । और, इस फिल्म की शूटिंग वह जनवरी 2023 से शुरू कर देंगे।'
3 of 4
अनीस बज्मी फिल्म सेट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'गुड बाय' के प्रीमियर पर जब ‘अमर उजाला’ ने अनीस बज्मी से 'नो एंट्री में एंट्री' के ताजा अपडेट के बारे में जानने की कोशिश की तो अनीस बज्मी ने कहा, 'हमें भाई (सलमान खान) की डेट का इंतजार है। जैसे ही वह डेट देंगे, उसी हिसाब से फिल्म के शूटिंग की तैयारी शुरू हो जाएगी। हमारी इस बारे में भाई से कई बार बात हुई है। लेकिन, अभी डेट को लेकर कोई बात नहीं फाइनल हुई है। अगर किसी कारणवश देरी होती है तो मैं दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनीज बज्मी फिल्म सेट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद इस फिल्म की अगली कड़ी की बात भी सामने आई थी। यह पूछे जाने पर कि अगर 'नो एंट्री में एंट्री' में किसी वजह से देरी होगी तो क्या 'भूल भुलैया 3' पर काम शुरू होगा? अनीस बज्मी कहते हैं, 'अभी इस बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। एक हिट फिल्म का सीक्वल बनाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। 'नो एंट्री' का सीक्वल हम काफी समय से बनाना चाह रहे हैं लेकिन हम कुछ भी बनाकर इसकी फ्रेंचाइजी को भुनाना नहीं चाहते। इस दौरान बहुत सारे आइडिया आए लेकिन उन पर बात नहीं बनी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।