{"_id":"5d8321888ebc3e01451c162c","slug":"after-break-up-with-aishwarya-rai-kareena-kapoor-said-to-vivek-oberoi-find-a-girl-and-settle-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय से कहती थीं करीना कपूर, 'एक अच्छी लड़की देखो और...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय से कहती थीं करीना कपूर, 'एक अच्छी लड़की देखो और...'
Thu, 19 Sep 2019 12:04 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya,Vivek
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चित रहा । आज भी इसके बारे में बात होती है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या और सलमान के प्यार के बीच विवेक ओबेरॉय आ गए थे, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ा । सलमान, ऐश्वर्या और विवेक के बीच की कड़वाहट आज भी खत्म नहीं हुई है ।
Aishwarya Vivek
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या से रिश्ता टूटने के बाद विवेक के करियर का ग्राफ भी नीचे गिर गया । एक दर्द भरे रिलेशन से बाहर निकलने में करीना कपूर ने विवेक ओबेरॉय की बहुत मदद की थी। इस बारे में विवेक ने साल 2009 में Santa Banta वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताई थी। विवेक ने कहा था कि करीना उनसे हमेशा कहा करती थीं कि शादी कर लो ।
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय बताते हैं, 'शादी का दबाव मेरे परिवार के अलावा बेबो (करीना कपूर) की तरफ से भी था । हम अक्सर डिनर के लिए बाहर जाते थे । वो मुझसे कहती थी, एक अच्छी लड़की देखो और शादी कर लो । मैं हमेशा बेबो की इस बात से बचने के लिए सैफ के पीछे छिप जाता था । हम लोग बहुत हंसते थे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
salman aishwarya
- फोटो : social media
ऐश्वर्या, सलमान और विवेक ओबेरॉय के रिश्ते खराब हुए 15 साल हो गए हैं । आज भी तीनों एक-दूसरे के सामने से निकल जाते हैं लेकिन बात नहीं करते थे । खबरों की मानें तो विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 में सच बोलने की हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करना।
विज्ञापन
vivek oberoi
- फोटो : social media
सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी वक्त से दरार चल रही थी। सलमान को इस बात का एहसास था कि ऐश के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी वो उस रिश्ते को वक्त दे रहे थे। इसी बीच विवेक ओबरॉय बीच में आ गए । ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और फिर विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर बर्बाद कर दिया।