फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: जान्हवी कपूर बनीं कंटेट सिनेमा के इस पोस्टरब्वॉय की ‘पड़ोसन’, खरीदा इमारत का पूरा फ्लोर

Wed, 06 Jan 2021 09:14 PM IST
विजयाश्री गौर रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Jan 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
After buying the flat in Juhu Janhvi Kapoor is the new neighbor of actor Rajkumar Rao
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर मुंबई के जुहू इलाके में खरीदे गए अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। कहा गया कि वह अब अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर और परेश रावल जैसे वरिष्ठ कलाकारों के पड़ोस में आ गई हैं। लेकिन, ‘अमर उजाला’ की ग्राउंड रिपोर्ट आपके लिए इस मामले की कुछ चौंकाने वाली जानकारियां लेकर आई है। पहली तो ये कि जान्हवी ने इमारत के तीन नहीं बल्कि एक ही फ्लोर खरीदा है और दूसरी जानकारी ये कि वह इस इमारत में अपने एक करीबी को-स्टार को ‘फॉलो’ करते पहुंची है जिन्होंने इस इमारत में करीब छह महीने पहले ही घर खरीदा है।

After buying the flat in Juhu Janhvi Kapoor is the new neighbor of actor Rajkumar Rao
जान्हवी कपूर का बंग्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जो तस्वीर यहां आप देख रहे हैं ये अराया नाम की एक इमारत की है। मुंबई के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले जुहू में स्थित इसी इमारत के तीन फ्लैट जान्हवी ने खरीदे हैं। कुछ जगहों पर यह बात कही गई कि जान्हवी ने इस इमारत में तीन फ्लैट 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर खरीदे हैं। जबकि यह इमारत सिर्फ 14 मंजिल ऊंची ही है।

After buying the flat in Juhu Janhvi Kapoor is the new neighbor of actor Rajkumar Rao
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मौके पर पता चला कि जान्हवी ने 14वीं मंजिल पर ही मौजूद तीन फ्लैट 39 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदे है। जान्हवी की इस इमारत के आसपास शत्रुघ्न सिन्हा, परेश रावल, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के घर हैं, लेकिन ये सब हैं तो दूसरी इमारत या बंगले में ही। जान्हवी जिस कलाकार की हकीकत में पड़ोसी बनी हैं, उनके साथ उन्होंने लॉकडाउन से ठीक पहले एक दिलचस्प फिल्म शूट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After buying the flat in Juhu Janhvi Kapoor is the new neighbor of actor Rajkumar Rao
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव - फोटो : Instagram

जान्हवी जिस अभिनेता के पीछे पीछे इस इमारत में आई हैं, वह अभिनेता हैं राजकुमार राव। राजकुमार ने भी इसी इमारत में दो फ्लैट खरीदे हैं। 11वीं मंजिल के ये दोनों फ्लैट खरीदे करीब छह महीने से ऊपर हो चुका है और मौके पर पता चला कि अभी इस घर का इंटीरियर का काम राजकुमार करवा रहे हैं। ये काम करीब करीब पूरा होने वाला है और बहुत संभव है कि होली के आसपास राजकुमार अपने नए घर में आकर रहने लगें। काम जान्हवी कपूर के घर में भी शुरू होने वाला है और उनको अपने नए घर में आकर रहने के लिए अभी कुछ महीनों का वक्त लगेगा।

विज्ञापन
After buying the flat in Juhu Janhvi Kapoor is the new neighbor of actor Rajkumar Rao
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव दोनों ने कोरोना लॉकडाउन से ठीक पहले एक साथ फिल्म 'रूही अफजाना' पूरी की है। फिलहाल इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज कोई घोषणा अब तक नहीं की है। फिल्म का नाम इसके शुरू होने से लेक अब तक तीन बार बदल चुका है। ‘रूह अफजा’ के नाम से शुरू फिल्म का नाम पहले बदलकर ‘रूही अफजा’ किया गया और फिर उसके बाद ‘रुही अफजाना’। इस फिल्म के निर्माता है दिनेश विजन और निर्देशक हैं, हार्दिक मेहता। हार्दिक ने हिंदी सिनेमा में वैसे तो खूब काम किया है लेकिन जिस फिल्म का नाम लेने से उनका नाम तुरंत आपको याद आएगा वह है संजय मिश्रा स्टारर ‘हर किसी के हिस्से में कामयाब’। हार्दिक ने इसी फिल्म से बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया। चर्चित वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के वह सह लेखक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed