{"_id":"628f6d1698ff4d3d3e1dd593","slug":"after-cannes-film-festival-2022-hina-khan-enjoy-vacation-with-boyfriend-rocky-jaiswal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरने के बाद बुडापेस्ट पहुंचीं हिना, बॉयफ्रेंड रॉकी संग कर रहीं मस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hina Khan: कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरने के बाद बुडापेस्ट पहुंचीं हिना, बॉयफ्रेंड रॉकी संग कर रहीं मस्ती
हिना खान फ्रांस में आयोजित 75वें कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कान की रेड कार्पेट पर हिना के एक से बढ़कर लुक्स देखने को मिल रहे हैं। वहीं, अब वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ समय बिता रही हैं। फिलहाल हिना बुडापेस्ट में हैं और उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
रॉकी के साथ हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अब कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के बाद हिना रॉकी के साथ हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में पहुंच गई हैं। हिना बुडापेस्ट में रॉकी के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कई सारी फोटो और वीडियो शेयर की है, जिनमें वह मस्ती करती नजर आ रही हैं।
3 of 4
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना की पोस्ट में दिखाई दे रहा है कि वह अपने करीबी लोगों के साथ पूल में एंजॉय कर रही हैं। वह ब्लू और व्हाइट कलर की ड्रेस में सनग्लासेस लगाकर सभी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने अपनी दोस्त के साथ आइसक्रीम खाते हुए भी वीडियो शेयर की है। इसके अलावा वह स्कूटर राइड का मजा ले रही हैं। बता दें कि रॉकी और हिना आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हिना खान
- फोटो : Instagram
हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 2014 में शो को अलविदा कहने के बाद वह अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। वहीं, कान फिल्म फेस्टिवल में हिना खान की फिल्म ‘कंटर् ऑफ ब्लाइड’ का पोस्टर रिलीज किया गया है। वह जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।