फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री पायल रोहतगी को मिली जमानत, गांधी-नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Tue, 17 Dec 2019 04:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 17 Dec 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
after commenting on Moti and Jawaharlal Nehru now Payal Rohatgi released on bail
पायल रोहतगी - फोटो : instagram

मंगलवार (17 दिसंबर) को अभिनेत्री पायल रोहतगी को जमानत मिल गई है। बता दें कि पायल ने सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

after commenting on Moti and Jawaharlal Nehru now Payal Rohatgi released on bail
पायल रोहतगी

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद पायल और उनके पार्टनर संग्राम सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी और गृह मंत्रालय से मदद मांगी थी। हालांकि उन्हें इस मामले में कोई मदद नहीं मिली थी, उनकी जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसके बाद कहा जा रहा था कि वह 24 दिसंबर तक जेल में रहेंगी। लेकिन अब उनको जमानत मिल गई है।

after commenting on Moti and Jawaharlal Nehru now Payal Rohatgi released on bail

अपनी गिरफ्तारी पर पायल ने ट्वीट में लिखा था- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
after commenting on Moti and Jawaharlal Nehru now Payal Rohatgi released on bail
पायल रोहतगी

गौरतलब है कि  पायल को बूंदी जेल में उन महिला कैदियों के साथ रखा था जिन पर हत्या, लूट, नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे केस हैं। पायल जेल रिकॉर्ड में कैदी नंबर-2616 थीं। सोमवार को कोर्ट ने 24 दिसंबर तक के लिए पायल रोहतगी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन मंगलवार को उन्हें जमानत मिल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed