नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सबकी अपनी राय है। लेकिन इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की आग अब दिल्ली में भी फैलती दिख रही है। इस बीच अक्षय कुमार ने जामिया हिंसा से जुड़ा एक वीडियो लाइक कर दिया। बाद में अक्षय ने ट्वीट कर इस बात की सफाई भी दी की मैंने गलती से उस ट्वीट को लाइक किया था।
अक्षय कुमार को शख्स ने कहा- 'बिना रीढ़ की हड्डी का इंसान', अनुराग कश्यप ने भी मिलायी हां में हां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
So this is what @anuragkashyap72 has to say about @akshaykumar pic.twitter.com/3nFPLB62Hp
— sameet (@thakkar_sameet) December 16, 2019
अनुराग ने यह ट्वीट रीट्वीट किया तो एक यूजर ने सवाल उठाया कि क्या वह अक्षय कुमार के बारे में ऐसा सोचते हैं। इसपर अनुराग ने एक और ट्वीट करके जवाब दिया कि हां बिल्कुल वह ऐसा ही सोचते हैं। बता दें अक्षय कुमार ने जिस वीडियो को लाइक किया उसमें एक छात्र कहता नजर आ रहा है, 'दिल्ली पुलिस लगातार आंसू गैस और गोलियां बरसा रही है हमपर।' वीडियो में सभी छात्र इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।
बता दें रविवार शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया से सटे सराय जुलेना इलाके और मथुरा रोड पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई बसों में आग लगा दी गई। आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं दूसरी ओर जामिया के छात्रों और स्टाफ का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बिना किसी उकसावे के उन पर बल प्रयोग किया और बगैर अनुमति यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश किया।