फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘डियर जिंदगी’ के पांच साल बाद अब इस फिल्म के लिए साथ आए शाहरुख औरआलिया भट्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Mon, 15 Feb 2021 09:29 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Feb 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
After Dear Zindagi Shah Rukh Khan And Alia Bhatt All Set To Team Up For Another Project
शाहरुख खान और आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

निर्माता निर्देशक करण जौहर की खोज कही जाने वाली आलिया भट्ट और शाहरुख खान की जोड़ी फिर से बनने जा रही है। दोनों इसके पहले 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को करण जौहर और शाहरुख खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस बार आलिया भट्ट की नई फिल्म के प्रोड्यूसर अकेले शाहरुख खान होंगे।

After Dear Zindagi Shah Rukh Khan And Alia Bhatt All Set To Team Up For Another Project
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

रेड चिलीज सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट ने जिस फिल्म के लिए हां की है, वह मुंबई में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है। कहानी के केंद्र बिंदु में इस बार कोई कोच न होकर इस परिवार को चलाने वाली मां होगी और आलिया भट्ट को इस किरदार की बेटी का रोल करना है। मां के रोल में चर्चित अभिनेत्री शेफाली शाह को साइन किया जा चुका है।  बेटी के रोल के लिए भी आलिया ने हाल ही में कहानी सुनते ही हां कर दी।

After Dear Zindagi Shah Rukh Khan And Alia Bhatt All Set To Team Up For Another Project
शेफाली शाह और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान की कंपनी आलिया भट्ट और शेफाली शाह को लेकर जो ये नई फिल्म बनाने जा रही है, उससे शाहरुख खान सिर्फ बतौर निर्माता ही जुड़ेंगे। परदे पर इस बार दोनों साथ नहीं दिखेंगे। इस फिल्म की बात फाइनल होने के साथ ही ये भी तय हो गया है कि आलिया भट्ट अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पूरी करने के बाद ‘इंशाअल्लाह’ पर फिर से काम शुरू करने नहीं जा रहीं बल्कि उनकी नई फिल्म रेड चिलीज की ये मां-बेटी की कहानी वाली फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Dear Zindagi Shah Rukh Khan And Alia Bhatt All Set To Team Up For Another Project
सड़क 2 - फोटो : डिज्नी+हॉटस्टार

आलिया भट्ट की पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी और इसके टीजर, ट्रेलर से लेकर फिल्म तक को डिजिटल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। फिल्म के ट्रेलर ने तो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले वीडियो का रिकॉर्ड बना दिया था। आलिया की एक और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी एडीटिंग का काम भी फर्स्ट कट तक पूरा हो गया बताया जाता है।

विज्ञापन
After Dear Zindagi Shah Rukh Khan And Alia Bhatt All Set To Team Up For Another Project
शाहरुख खान और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

रेड चिलीज के साथ बनने जा रही आलिया की इस फिल्म का नाम ‘डार्लिंग्स’ बताया जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जसमीत के रीन को मिली है जो इससे पहले ‘फोर्स 2’, ‘फन्ने खां’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्में लिख चुकी हैं। जसमीत ने कुछ बड़ी फिल्मों में बतौर सगायक निर्देशक भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed