फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतवा जारी होते ही नुसरत जहां ने सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ शेयर की तस्वीरें, दिखा रहीं कलीरें

Sun, 30 Jun 2019 02:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 30 Jun 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
After Deobandi Ulama statement TMP MP and actress Nusrat Jahan shared unseen wedding pictures
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर हाल ही में सांसद बनीं एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) के शपथ लेते ही उन पर फतवा जारी कर दिया गया है। नुसरत पर यह फतवा देवबंद के धर्मगुरुओं द्वारा जारी किया गया। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। नुसरत पर फतवा जारी होने के बाद कुछ दल उनके समर्थन में उतर आए हैं। इस बीच नुसरत ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

After Deobandi Ulama statement TMP MP and actress Nusrat Jahan shared unseen wedding pictures
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

इन तस्वीरों में नुसरत बेहद सुंदर लग रही हैं। नुसरत ने शादी का लहंगा पहना हुआ है। तस्वीरों में नुसरत कलीरों के साथ पोज देती हुई नजर आईं। तो वहीं एक तस्वीर में नुसरत खिलखिलाकर हस्ती हुई दिखाई दीं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में नुसरत के दोस्त भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।

After Deobandi Ulama statement TMP MP and actress Nusrat Jahan shared unseen wedding pictures
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत ने कैप्शन भी लिखा है। नुसरत ने लिखा- 'हर लड़की का सपना होता है कि वह अपने खास दिन पर लाल रंग की ड्रेस पहने। मैं अपने परिवार और दोस्तों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जो मेरे साथ हर पल रहे। इसके साथ ही उन सभी लोगों का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Every woman’s dream to get dressed in red on the most special day of her life.. i’d like to thank my family nd friends who stood by me all through.. and all the people who showered there blessings on us..!! 🙏🙏🙏

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

विज्ञापन
विज्ञापन
After Deobandi Ulama statement TMP MP and actress Nusrat Jahan shared unseen wedding pictures
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : instagram

इससे पहले नुसरत ने पति निखिल जैन के साथ शादी की कुछ और तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नुसरत रोमांटिक पोज में नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत ने खूबसूरत कैप्शन भी दिया। नुसरत ने लिखा- 'यह बहुत अच्छा होता है कि आप जिसे प्यार करते हैं उसे जिंदगी भर परेशान कर सकते हैं। निखिल जैन मैं तुम्हें तब से देख रही हूं जब से मैंने पहली लव स्टोरी सुनी थी। अब मुझे एहसास हुआ कि तुम हमेशा से मेरे दिल में थे।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Its great to find that one person you’d like to annoy for the rest of ur life @nikhiljain09 iv been lookin for u since i heard my first love story.. now i realise u were in my heart all along.. #thenjaffair big hug to team @weddingsbyesl and @knottingbells

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

विज्ञापन
After Deobandi Ulama statement TMP MP and actress Nusrat Jahan shared unseen wedding pictures
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : twitter

आपको बता दें, नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed