फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन

Sun, 04 Sep 2016 04:23 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
after disney now balaji under problem
बॉलीवुड पर मंदी के बादल मंडराने लगे हैं। एकता कपूर ने सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में पैसा लगाने से मना कर दिया है। वह भी तब, जब उनकी 'नीरजा' ने इस साल अच्छा बिजनेस किया था। पिछले साल आई 'प्रेम रतन धन पायो' भी ब्लॉकबस्टर थी। फिर भी बालाजी फिल्‍म्स ने सोनम पर दांव लगाने से मना कर दिया। डिज्नी इंडिया भी अपनी दुकान समेटने की फिराक में है तो इरॉस इंटरनेशनल अपने नए प्रोजेक्‍ट्स को हरी झंडी नहीं दे रहा। अनिल कपूर ने 'वीरे दी वेडिंग' के लिए इरॉस वालों से मुलाकात की है मगर बात करार की रकम पर आकर अटकी हुई है।

डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन

after disney now balaji under problem
लागत कम करने के रास्ते तलाश रहीं एकता
'वीरे दी वेडिंग' न करने की वजह यह है कि बालाजी फिल्‍म्स ने अपने बिजनेस मॉड्यूल को फिर से डिजाइन करने का फैसला किया है। कंपनी लागत कम करने के तरीके तलाश रही है। तब तक वह फिल्म नहीं बनाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में उसकी क्या सुपरकूल हैं हम 3 और ग्रेट ग्रैंड मस्ती बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं 'उड़ता पंजाब' विवादों के साए में रही जबकि हालिया रिलीज 'ए फ्लाइंग जट्ट' ने भी उसकी कमर तोड़ दी। हां, ऐसे हालातों के बीच उसने 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर रोड़े नहीं अटकाए हैं।

डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन

after disney now balaji under problem
डिज्नी इंडिया भी दुकान समेटने की तैयारी में 
डिज्नी इंडिया भी अपनी फिल्मों की लागत न निकाल पाने के चलते बिखरती चली गई। इस साल उसे 'फितूर', 'साला खडूस' और 'तमाशा' से बहुत बड़ा झटका लगा है। रही-सही कसर 'मोहेंजो दारो' ने पूरी कर दी। वह फिल्म की लागत भी न निकाल सकी। वह दक्षिण भारतीय फिल्में बनाना और वितरित करना तो पहले ही छोड़ चुकी है। अब संकट के बादल हिंदी फिल्मों के वेंचर पर घुमड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन

after disney now balaji under problem
फॉक्स स्टार इंडिया भी खस्ताहाल
जिस किस्म की हालत मोहेंजो दारो के चलते डिज्नी इंडिया की हुई वही स्थिति पिछले साल 'बॉम्बे वेल्वेट' ने फॉक्स स्टार इंडिया की कर दी थी। कंपनी का कचूमर 'शानदार' ने भी बखूबी निकाला। वह तो भला हो 'नीरजा' का जिसकी वजह से उसे राहत मिली।
विज्ञापन

डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन

after disney now balaji under problem
अनिल कपूर लगे डैमेज कंट्रोल में
वीरे दी वेडिंग के मूल प्रोड्यूसर अनिल कपूर हैं। बालाजी प्रोडक्शंस के निर्माण से हाथ खींचने की वजह से उन्होंने इरॉस इंटरनेशनल को अप्रोच किया है। दोनों कंपनियां एक राय बनाने पर काम कर रहे हैं। अनिल कपूर अन्य स्टूडियो के साथ भी लगातार बातचीत कर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed