साल 2018 में ज्यादातर बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में फ्लॉप हुईं। दर्शकों ने तीनों खान की फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। इसका नतीज ये हुआ कि रेस 3, ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान और जीरो जैसी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। अब दर्शक ज्यादातर अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। सेना के शौर्य को दिखाती ये फिल्म अब तक 60 करोड़ से ज्यादा का कमाई कर चुकी है। इस साल ऐसी कई फिल्में रिलीज होंगी जो दर्शकों के उत्साह को बढ़ा देंगी।
'उरी' के बाद अब इन वॉर मूवीज को देखने के लिए हो जाएं तैयार, रिलीज से पहले हिट होने की गारंटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन