फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Bieber: पांच साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करेंगे जस्टिन बीबर, जानें कब और कहां होगा उनका कार्यक्रम

Tue, 24 May 2022 01:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 24 May 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
After five years Justin Bieber will perform in India know when and where his program will be held
जस्टिन बीबर - फोटो : Twitter

जस्टिन बीबर पॉपुलर सिंगर हैं, जो दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके गाने फैंस बेहद ही चाव के साथ सुनते हैं। भारत में भी जस्टिन बीबर के लाखों फैंस हैं और अब इन फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। जस्टिन बीबर भारत आ रहे हैं और वो भी पूरे पांच साल बाद। वह आखिरी बार साल 2017 में भारत में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जिसके बाद से ही भारतीय फैंस उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है।

After five years Justin Bieber will perform in India know when and where his program will be held
justin biebe - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जस्टिन बीबर अपनी अपकमिंग एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर पर निकल चुके हैं। इसी दौरान वह भारत में भी अपनी इस नई एल्बम का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। वह राजधानी दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे, जहां पर फैंस अपने पंसदीदा सिंगर के शो का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली में यह कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 18 अक्तूबर को होगा। 

After five years Justin Bieber will perform in India know when and where his program will be held
justin bieber - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक, जस्टिन बीबर दिल्ली में होने वाले इस कॉन्सर्ट में लगभग 30 मिनट तक परफॉर्म करेंगे, जो फैंस के लिए एक तोहफे से कम नहीं है। जस्टिन बीबर के इस कार्यक्रम की टिकट की एडवांस बुकिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, लोग कार्यक्रम की टिकट 4 जून से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। बता दें कि जस्टिन बीबर अपनी इस एल्बम का प्रमोशन 30 देश में जाकर करेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग जगह पर लगभग 125 कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
After five years Justin Bieber will perform in India know when and where his program will be held
justin bieber - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि साल 2017 में जब जस्टिन बीबर भारत आए थे तब वह कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए थे। लोगों ने मोटी रकम देकर उनके कॉन्सर्ट की टिकट खरीदी थी। लेकिन दावा किया गया था कि जस्टिन बीबर ने कॉन्सर्ट में गाना ही नहीं गाया था। बल्कि उन्होंने सिर्फ लिप सिंग की थी, जिसके बाद लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। इस कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर लगभग दो दिनों तक भारत रुकने वाले थे, लकिन वह एक दिन में भी यहां से चले गए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed