{"_id":"5b66aaf64f1c1b9b3e8b5479","slug":"after-gangster-sanjay-dutt-preps-to-turn-afghan-king-for-panipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गैंगस्टर' के बाद अब अफगान शासक बनेंगे संजय दत्त, चल रही है पानीपत के युद्ध की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गैंगस्टर' के बाद अब अफगान शासक बनेंगे संजय दत्त, चल रही है पानीपत के युद्ध की तैयारी
Sun, 05 Aug 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' के बाद संजय दत्त आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म में संजय दत्त अफगान शासक की भूमिका निभाएंगे और इसके लिए वह अपने कैरक्टर की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार भी संजय दत्त का किरदार नेगेटिव ही देखने को मिलेगा। इस पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए हाल में संजय ने कई कॉस्ट्यूम और मेकअप ट्रायल किए हैं। फिल्म के लिए संजय दत्त ने अपने चेहरे पर अलग-अलग तरीके से दाढ़ी भी रखकर देखी है।
2 of 5
panipat
आशुतोष पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित फिल्म 'पानीपत' बनाने जा रहे हैं। इसमें संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर और कृति सेनन जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। फिल्म 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अर्जुन एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे।
3 of 5
lagaan
आशुतोष इससे पहले 'मोहनजोदारो' और 'लगान' जैसी पीरियड ड्रामा फिल्म ला चुके हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनकी फिल्म 'मोहनजोदारो' जहां फ्लॉप साबित हुई थी वहीं आमिर खान के साथ आई 'लगान' सुपरहिट साबित रही थी। इसके बाद अब आशुतोष एक और पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
panipat
यह पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर और संजय दत्त किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे। पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी, 1761 ई. को अफगान आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली और मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय के संरक्षक और सहायक मराठों के बीच लड़ा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
panipat
पानीपत की लड़ाई को 18 वीं सदी में सबसे बड़ी लड़ाई में से एक माना जाता है। पानीपत के युद्ध में 40 हजार मराठाओं का कत्ल हुआ था, चारों ओर खून ही खून था और हर तरफ खूनी मंजर था। अब ये दृश्य पर्दे पर दिखेगा भारी भरकम बजट से बनने वाली इस फिल्म से डायरेक्टर को बहुत उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।