फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaccine In Mumbai: गिल्ड के बाद इम्पा ने भी किया कैंप का एलान, लेखकों को नेटफ्लिक्स से मिलेगी मदद

Wed, 02 Jun 2021 06:51 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 02 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
After Guild IMPPA and screenwriters association announced that they will be organising free covid vaccine for their members
इम्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगने की मुहिम ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार से महबूब स्टूडियो में प्रोड्यूसर्स गिल्ड की तरफ से लगे वैक्सीनेशन कैंप के बाद अब ऐसा ही कैम्प फिल्म निर्माताओं की सबसे पुरानी संस्था इम्पा ने भी लगाने का फैसला किया है। इस बीच इंडस्ट्री के स्क्रीन राइटर्स की संस्था ने भी अपने सदस्यों के लिए टीके लगवाने की व्यवस्था करने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) ने ओटीटी नेटफ्लिक्स के सहयोग से अपने सदस्य लेखकों के लिये एक कोविड19 वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया है। इस कैंप में वैक्सीन मुफ्त मुहैया कराई जाएगी।एसोसिएशन ने ये भी बताया है कि टीकों की पहली खेप में नेटफ्लिक्स ने लेखकों के लिए एक हजार डोज उपलब्ध कराए हैं। ये कैम्प कब लगेगा, इसकी जानकारी तो अभी नहीं दी गई है लेकिन एसोसिएशन का कहना है कि सदस्यों से आवेदन मिलने के बाद वैक्सीनेशन के समय और स्लॉट की जानकारी भेजी जाएगी। ये कैम्प नेटफ्लिक्स के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में लग रहा है।

After Guild IMPPA and screenwriters association announced that they will be organising free covid vaccine for their members
स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं फिल्म निर्माताओं की सबसे पुरानी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने भी अपने सदस्यों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाने का फैसला किया है। ये कैंप मुंबई में 15 और 16 जून को लगेगा और इसके लिए भी एक फॉर्म पहले भरना होगा। 

After Guild IMPPA and screenwriters association announced that they will be organising free covid vaccine for their members
टी पी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इम्पा की मंगलवार को इस बारे में एक बैठक भी हुई। बैठक में इम्पा की प्रबंध कार्यकारिणी ने फैसला लिया कि ये टीका एसोसिएशन के सभी सदस्यों को मुफ्त मुहैया कराया जाएगा। इम्पा अध्यक्ष टी पी अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में टीकाकरण की व्यवस्था पांच सौ लोगों के लिए सुलभ कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Guild IMPPA and screenwriters association announced that they will be organising free covid vaccine for their members
रिलायंस वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान उन सभी निर्माताओं को भी ये व्यवस्था मिलेगी जो 2005 तक इम्पा के सक्रिय सदस्य रहे और बाद में किन्हीं कारणों से सदस्यता शुल्क नहीं दे पाए। इम्पा ने फिल्म, टीवी व वेब सीरीज निर्माताओं की पत्नियों के लिए भी टीकाकरण की व्यवस्था की है, उनके लिए एक हजार रुपये शुल्क रखा गया है।

विज्ञापन
After Guild IMPPA and screenwriters association announced that they will be organising free covid vaccine for their members
रिलायंस वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले फिल्म निर्माताओं की एक और संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मंगलवार से यहां महबूब स्टूडियो में टीकाकरण कैम्प की शुरूआत की। यहां फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त मुहैया करा रही है। तमाम फिल्म निर्माण कंपनियों ने मुंबई के अस्पतालों से संपर्क करके सीधे अपने दफ्तरों में भी टीकाकरण कैंप लगाने शुरू किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed