{"_id":"5aebd4c04f1c1b61098b7b46","slug":"after-kabhi-khushi-kabhie-gham-ekta-kapoor-will-make-game-of-thrones-hindi-version-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर अब इस अमेरिकी सीरियल का बनाएंगी देसी वर्जन, लगाएंगी बोल्डनेस का तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर अब इस अमेरिकी सीरियल का बनाएंगी देसी वर्जन, लगाएंगी बोल्डनेस का तड़का
Fri, 04 May 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फिल्मों और वेब सीरीज में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर जल्द ही नया सीरियल लेकर आने वाली हैं। एकता कपूर का यह सीरियल इंटरनेशल टीवी सीरियल से प्रेरित पूरा देसी वर्जन होगा है। बताया जा रहा है एकता के इस सीरियल में एक्शन और बोल्डनेस का तगड़ा मसाला देखने को मिलेगा।
2 of 4
खबरों की मानें तो एकता कपूर जल्द ही पूरी दूनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला अमेरिकी टीवी सीरियल 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का देसी यानी हिंदी वर्जन लेकर आने वाली हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक एकता कपूर ने खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो दर्शकों के बीच 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की दीवानगी को देखते हुए वह इसका देसी वर्जन लेकर आएंगी।
3 of 4
बताया जा रहा है कि हिंदी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को एकता कपूर अपने वेब चैनल एएलटी बालाजी के अंतर्गत बनाएंगी। गौरतलब है कि सीरियल 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को देखने वाले दर्शक केवल अमेरिका में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी ज्यादा हैं। यह सीरियल पूरी दूनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल है।'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आखिरी सीजन 2019 में आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं बात करें एकता कपूर के इन दिनों के सीरियल्स की तो हाल ही में एकता का बोल्डनेस से भरपूर वेब सीरियल 'गंदी बात' रिलीज हो चुकी है, वहीं एकता ने साल 2001 में आई करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का भी सीरियल बनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी एकता कपूर ने खुद ट्वीट करके दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।