वैसे तो एकता कपूर की सलाह मानने वाले करण जौहर के लिए क अक्षर ज्यादातर लकी ही रहा है लेकिन करण की पिछली फिल्म कलंक के फ्लॉप होने के बाद अब कोरोना ने धर्मा प्रोडक्शंस को संकट में डाल दिया है। करण की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज अगले साल तक खिसकने के साथ ही फॉक्स स्टार स्टूडियो ने उनकी अगली फिल्म तख्त से हाथ पूरी तरह खींच लिए हैं।
2 of 5
Takht
- फोटो : social media
बिग बजट फिल्म तख्त को लेकर करण जौहर और फॉक्स स्टार स्टूडियो की साझेदारी पर संशय के बादल काफी दिनों से मंडराते रहे हैं। डिजनी के हाथ में फॉक्स स्टार का प्रबंधन आते ही इस कंपनी में कथित तौर पर लंबे अरसे से चलती रही फिल्म फिक्सिंग खत्म हो रही है। कंपनी की आंतरिक जांच भी तमाम आर्थिक गड़बड़ियों की तरफ इशारा कर रही है। सूत्र ये भी बताते हैं कि फॉक्स स्टार का नया प्रबंधन अब काफी संभल कर और पूरी तरह से व्यावसायिक कदम आगे बढ़ा रहा है।
3 of 5
Takht
- फोटो : social media
फॉक्स स्टार के नए प्रबंधन के निशाने पर हिंदी सिनेमा के दो प्रोडक्शन हाउस खासतौर से हैं। साजिद नाडियाडवाला की कंपनी के साथ ही फॉक्स स्टार का नया प्रबंधन धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हुए करार को भी फिर से पढ़ रहा है। इस नई उठापटक का पहला शिकार बनी है करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म तख्त। ये फिल्म पिछले दो साल से प्लानिंग में रही है। फिल्म की लंबी चौड़ी स्टार कास्ट की तारीखें करण जौहर कभी जुटा नहीं पाए और इसकी लोकेशन को लेकर भी तमाम दिक्कतें चलती रही हैं।
4 of 5
karan johar
- फोटो : Social Media
धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्रों ने फिल्म तख्त से फॉक्स स्टार स्टूडियोज के हट जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि करण जौहर इस फिल्म को अब किसी नए पार्टनर के साथ भी बना सकते हैं। तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर को अहम भूमिकाएं करनी हैं।
5 of 5
baaghi 3
- फोटो : social media
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की इस साल की बोहनी खराब रही है। मेघना गुलजार की छपाक और अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। बागी 3 बड़ी मुश्किल से अपनी कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन (सीओपी) निकाल पाई है। पिछले साल फॉक्स स्टार और धर्मा प्रोडक्शंस की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और कलंक सुपरफ्लॉप हो चुकी हैं।
कनिका कपूर ने डिलीट किया इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें दी थी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी