सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' में दिखी यह छोटी सी बच्ची किसी प्रोजेक्ट या गानों को लेकर नहीं, बल्कि अपनी उम्र से बड़े स्टार्स के साथ रोमांस करने की वजह से लाइमलाइट में है। रीवा को 38 साल के करण कुंद्रा के साथ रोमांस करते हुए वीडियो को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। वहीं, अब मीका सिंह के साथ भी 12 साल की रीवा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां करण और मीका को 12 साल की बच्ची के साथ रोमांस करने पर ट्रोल किया जा रहा है, तो रीवा के पैरेंट्स की भी खूब आलोचना हो रही है।
Riva Arora-Mika Singh: 45 साल के मीका सिंह के साथ 12 साल की रीवा का रोमांस देख भड़के फैंस, जमकर हो रहीं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोशल मीडिया पर रीवा अरोड़ा का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 45 साल के मीका सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। रीवा और मीका के इस डांस को देख यूजर भड़क गए हैं और उनका कहना है कि अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ इस तरह का डांस करना सही नहीं है। वहीं, रीवा के माता-पिता भी लोगों के निशाने पर हैं, जो उन्हें इस तरह के प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने देते हैं।
Sanaa: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची राधिका मदान की 'सना', जानिए किस दिन होगा वर्ल्ड प्रीमियर
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी का कहना है कि अगर मीका सिंह की बेटी होती तो उसकी उम्र इतनी ही होती। 12 साल की बच्ची के साथ रोमांस करना गलत है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये सचमुच 12 साल की है? यकीन नहीं हो रहा ये सब क्या हो रहा है', तो दूसरे ने लिखा, 'इसके माता-पिता को शर्म आनी चाहिए कि 12 साल की बच्ची को 20 साल की लड़की की तरह तैयार करा रहे हैं, जबकि उसे पढ़ाई करनी चाहिए।' वहीं, लोग यह देखकर भी हैरान है कि अचानक से 12 साल के रीवा अरोड़ा इतनी बड़ी कैसे लगने लगी।
Yikes 🤮🤮🤮🤮
Breathe Into The Shadows 2: क्या इस बार होंगी छह और हत्याएं? 'ब्रीथ इन टू शैडोज- 2' के टीजर में मिले कई संकेत
Karan kundra is 38 years old and other actor also looks like more than 20 years old. Riva arora(the child actor from URI) is just 12 years old. This video is posted on her Instagram. Her parents are also part of this.@KanoongoPriyank @sharmarekha pic.twitter.com/V8EhVRg56T
बता दें कि रीवा अरोड़ा ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रीवा का एक रोते हुए सीन था, जिसे देख लोगों ने उनकी काफी तारीफ की थी और वह रातों-रात फेमस हो गई थीं। इसके बाद रीवा 'गुंजन सक्सेना' में जान्हवी कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रही हैं।
Sanjay Dutt: ‘खलनायक’ के रीमेक में रणवीर सिंह को नहीं देखना चाहते संजय दत्त, एक्टर का बोल्ड फोटोशूट बना वजह