फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahabharata: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद 'महाभारत' बनाने से डर रहे हैं आमिर, ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 09 Aug 2022 06:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
After laal singh chaddha boycott aamir khan talks about making mahabharata Film
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सभी की जुबान पर आमिर खान और उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का नाम है। जहां सोशल मीडिया कुछ लोग फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ आमिर का नजरिया समझाने की जद्दोजहद में लगे हैं। इन दिनों आमिर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं और जगह-जगह जाकर अपनी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच आमिर खान के एक और चर्चित प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया में फुसफुसाहट होने लगी है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने 'महाभारत' के बारे में बात की है।

After laal singh chaddha boycott aamir khan talks about making mahabharata Film
आमिर खान-अद्वैत चंदन - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रीम प्रोजेक्ट बनाने से डर रहे आमिर!
'लाल सिंह चड्ढा' पर काम शुरू करने से  पहले खबर थी कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान, हिंदु पुराणों की सबसे बड़े महासंग्राम 'महाभारत' पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उस समय अभिनेता इसपर विचार कर रहे थे और वह सोच में थे कि वह कृष्ण और कर्ण के किरदार के बीच कन्फ्यूज थे। लेकिन इसके बाद इसपर काम की कोई खबर नहीं आई। लेकिन हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में आमिर ने इसके बारे में बात की है। अभिनेता ने कहा, 'जब आप महाभारत पर फिल्म बना रहे हैं तो आप सिर्फ फिल्म नहीं बना रहे हैं आप यज्ञ कर रहे हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह और उससे भी ज्यादा कुछ है। यही वजह है कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं इसे करने से डरता हूं। महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगा लेकिन आप महाभारत को निराश कर सकते हैं।'       

After laal singh chaddha boycott aamir khan talks about making mahabharata Film
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'महाभारत' को देने होंगे 20 साल
इस इंटरव्यू से पहले भी आमिर ने 'महाभारत' पर बात की थी। अभिनेता ने इस फिल्म को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा था, 'यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे बनाना मेरी इच्छा है। यह इतना बड़ा कुछ होगा कि अगर मैं आज इसे बनाने की सोचता हूं तो मुझे अपने 20 साल इसी को देने होंगे, इसलिए मुझे बहुत डर लगता है। अगर मैं हां कह दूं और इसे बनाने का फैसला कर लूं तो पांच साल सिर्फ रिसर्च में और फिर उसे पूरा करने में लग जाएंगे।' आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आमिर यह फिल्म बनाते हैं, तो इसका बजट कम से कम 1000 करोड़ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
After laal singh chaddha boycott aamir khan talks about making mahabharata Film
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' में होगी भिड़ंत
अगर आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता इस वक्त अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। अद्वैत चंदन में बन रही इस फिल्म खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है और यह 11 अगस्त को अक्षय  कुमार की ‘रक्षा बंधन’के साथ रिलीज हो रही है।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed