{"_id":"5ceb63cabdec220732263ab4","slug":"after-lok-sabha-election-actor-anupam-kher-says-remove-article-370-from-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने फिर उठाया अनुच्छेद-370 का मुद्दा, मां ने कही ऐसी बात PM Modi को भी देना पड़ा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर ने फिर उठाया अनुच्छेद-370 का मुद्दा, मां ने कही ऐसी बात PM Modi को भी देना पड़ा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 27 May 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर विषय पर अपनी बेबाक राय रखने वाले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अनुपम खेर बीते दिनों अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) के साथ चुनाव प्रचार में नजर आ चुके हैं। पत्नी के चुनाव जीतने के बाद अनुपम खेर पीएसआईटी कानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान अनुपम खेर ने बॉलीवुड के उन कलाकारों को आड़े हाथों लिया जो कहते हैं कि देश में डर का माहौल है।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : social media
अनुपम खेर ने कहा कि उनकी पत्नी दो बार से सांसद बनी हैं। उनके साथ वह भी समाजसेवा में जुटे हुए हैं, लेकिन फिलहाल राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। अगर आने का विचार हुआ तो सबसे पहले अपने प्रशंसकों को बताएंगे। उन्होंने बॉलीवुड के उन कलाकारों को आड़े हाथों लिया जो कहते हैं कि देश में डर का माहौल है। अनुपम ने कहा कि ऐसे लोग खुद अपने आप को झूठा साबित कर रहे हैं। डरने वाला व्यक्ति खुलेआम बयान नहीं देता।
3 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
अभिनेता ने कहा कि वर्तमान में वह अमेरिका में बन रहे एक सीरियल में काम कर रहे हैं, क्योंकि देश में अब उन्हें वेटरन या बुजुर्ग की श्रेणी में रखा जाने लगा है। हालांकि अभी भी वे एक फिल्म में काम कर रहे हैं। यह फिल्म 26/11 आतंकी हमले पर बनी है। यह अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। जल्द भारत में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anupam Kher with mother
- फोटो : file photo
आपको बता दें, अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के वीडियो फेसबुक पर शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले अनुपम खेर की मां ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत तारीफ की थी। उन्होंने मिलने की भी इच्छा जताई थी। अनुपम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर मां से आशीर्वाद लेने की बात कही है। प्रधानमंत्री इतना कह दें, मेरे लिए तो यही बहुत बड़ी बात है।'
विज्ञापन
5 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
अनुपम खेर ने आगे कहा- 'मैं एक्टर से पहले शिक्षक हूं। मुझे पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है। जब ड्रामा स्कूल से पढ़ाई कर निकला था, तभी सोचा था कि एक स्कूल जरूर खोलूंगा। मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो गए। अब तक 515 फिल्मों में काम किया है। मुंबई में 15 साल से एक स्कूल भी चला रहा हूं। जहां नए कलाकारों को पढ़ाता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।