अली जफर की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान के अलावा भारत में भी है । हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर मीशा शफी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था । इसके बाद अली ने इन सब आरोपों को झूठा बताते हुए केस करने की बात कही थी । इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है ।
शाहरुख-आलिया के इस पाकिस्तानी कोस्टार के खिलाफ बोलीं ढेरों महिलाएं, मेरे साथ किया यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीशा के अलावा कई और महिलाओं ने भी अली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । जर्नलिस्ट महाम जावेद ने ट्विटर पर लिखा, 'एक बार अली ने उनकी कजिन को जबर्दस्ती Kiss कर लिया था। इतना ही नहीं, वे उसे रेस्टरूम में भी खींच ले गए थे ।' महाम ने कहा कि किस्मत से कजिन के फ्रेंड्स भी वहीं थे, जिन्होंने अली को वहां से धक्का देकर हटाया।
Journalist Maham Javaid also described her encoumter ,from many many years ago when Ali Zafar tried to kiss her cousin and pull hee into a restroom pic.twitter.com/UiOkGtIO2k
महाम आगे लिखती हैं, 'घटना 2004-2005 की है। सभी लोग एक यॉट क्लब में पार्टी कर रहे थे। डेट ठीक से याद नहीं है। उस समय सेक्शुअल हैरासमेंट एक बेकार का इश्यू माना जाता था और समाज में इसके बारे में बात करना आसान नहीं था।'
'हम अपने दोस्तों के अलावा किसी से इस बारे में बात नहीं कर सकते थे। क्योंकि वे सेलेब्रिटी हैं, इसलिए हमारी कौन सुनेगा। साल गुजरते गए और हम इस घटना को भूल गए। मीशा शफी का शुक्रिया, जो उन्होंने आज हमें यह याद दिला दिया।'
Thank you @itsmeeshashafi for your courage and your bravery. It’s never easy. But that should never silence us. I am in total solidarity with you. You are not alone in this because #Metoo #TimesUp #WeBelieveYou pic.twitter.com/hkQ61bqnFH
मेकअप आर्टिस्ट लीना घानी ने ट्वीट कर लिखा, 'मीशा ने बिना किसी डर के अली के चेहरे से नकाब हटा दिया । मैं उनके साथ हूं । तुम अकेली नहीं हो मीशा ।' लीना यहीं नहीं रुकी । उन्होंने ने भी अली पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी कहानी बयां की ।
@itsmeeshashafi you’re not alone. Please read this. #metoo @merabichrayaar @HaadeaP pic.twitter.com/3KzIenHnQn