फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब महिलाओं से जुड़े इस मुद्दे पर काम करेंगी ट्विंकल खन्ना, गदगद होंगे PADMAN

Thu, 15 Feb 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
After menstrual hygiene in Padman, Twinkle Khanna wants to work on reproductive rights of women
ट्विंकल खन्ना इन दिनों फिल्म 'पैडमैन' की सफलता से गदगद हैं। अपनी इस फिल्म के जरिए महिलाओं के पीरियड्स के मुद्दे को उठाने के बाद अब वे एक और महत्वपूर्ण विषय सबके सामने लाना चाहती हैं। आइए जानते हैं  कि लेखिका और निर्माता ट्विंकल खन्ना क्या करना चाहती हैं। 

 
After menstrual hygiene in Padman, Twinkle Khanna wants to work on reproductive rights of women
ट्विंकल, महिलाओं और उनके गर्भावस्था संबंधी अधिकारों के लिए काम करना चाहती हैं। हाल ही में  ट्विंकल, मुंबई में UNICEF और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वरा पीरियड हाइजीन पर आयोजित चर्चा और अपनी फिल्म की सफलता के जश्न के कार्यक्रम में शामिल हुईं।
 
After menstrual hygiene in Padman, Twinkle Khanna wants to work on reproductive rights of women
ट्विंकल ने यह पूछे जाने पर कि क्या 'पैडमैन' के बाद वह किसी और फिल्म पर काम कर रही हैं, कहा 'मैं फिल्म के बारे में नहीं कह सकती लेकिन आगे मैं गर्भावस्था संबंधी अधिकारों के लिए काम करना चाहती हूं और यही मेरा अगला काम होगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
After menstrual hygiene in Padman, Twinkle Khanna wants to work on reproductive rights of women
'मिसेज फनीबोन्स' से जब पूछा गया कि क्या वे अपने पिता राजेश खन्ना और या पति अक्षय कुमार पर कोई फिल्म बनाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे उन कहानियों में दिलचस्पी है, जिनमें कई परतें और कई पहलू होते हैं।' बता दें कि फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज हुई थी और अब तक करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed