फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: प्रिया प्रकाश को देखने के लिए उमड़ पड़ी हजारों की भीड़, 'होठों से कारतूस' चला किया घायल

Thu, 15 Feb 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier and Roshan Abdul enact the Oru Adaar Love teaser LIVE
प्रिया प्रकाश

दो दिन में ही प्रिया प्रकाश का नाम घर-घर में मशहूर हो गया। उनकी डेब्यू फिल्म का गाना Manikya Malaraya Poovi 9 फरवरी को रिलीज हुआ था। गाने में प्रिया और रोशन अब्दुल रहूफ बिना बोले इस तरह प्यार का इजहार किया कि हर कोई उन पर फिदा हो गया।

Priya Prakash Varrier and Roshan Abdul enact the Oru Adaar Love teaser LIVE
प्रिया प्रकाश

अभी प्रिया और रोशन गाने को लेकर सुर्खियां बटोर ही रहे थे कि फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया। एक मिनट के टीजर में प्रिया ने होठों की ऐसी गोली चलाई कि रोशन के साथ इंडिया का पूरा यूथ घायल हो गया। यहां तक कि प्रिया को 'वैलेंटाइन गर्ल' भी कहा जाने लगा।

 

प्रिया प्रकाश

प्रिया पूरे देश का क्रश बन गईं। 24 घंटे में प्रिया की फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने को डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए। फिल्म के इस टीजर को मेकर्स उमर लूलू ने लाइव लॉन्च किया था। इस मौके पर प्रिया और रोशन के अलावा फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। 'फिल्मी चटनी मलयालम' का ये वीडियो अब सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier and Roshan Abdul enact the Oru Adaar Love teaser LIVE
प्रिया प्रकाश

यहां प्रिया और रोशन ने फैंस के सामने टीजर को रीक्रिएट किया। प्रिया और रोशन को देखने के लिए हजारों की भीड़ पहुंची थी। दोनों की यह डेब्यू फिल्म है। जो ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म का गाना वायरल हुआ तो कुछ लोगों को इस पर आपत्ति भी हुई।

विज्ञापन
Priya Prakash Varrier and Roshan Abdul enact the Oru Adaar Love teaser LIVE
प्रिया प्रकाश

हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश और गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। शिकायत में कहा गया कि गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed