बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में मेट गाला 2019 में शिरकत की थी। गुलाबी रंग की ड्रेस में दीपिका ने सभी को इंप्रेस किया था। इस बीच दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका साइकिल चलाती हुई दिखाई दे रही हैं।
दिल्ली के बाद न्यूयॉर्क की सड़कों पर इस शख्स के साथ घूमती दिखीं दीपिका, पर ये नहीं हैं रणवीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दीपिका के फैन क्लब अकाउंड से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दीपिका सड़क पर साइकिल चलाती हुई दिखाई दीं। वीडियो में दीपिका के साथ एक और शख्स दिखाई दे रहा है। वीडियो में दीपिका साइकिल चलाती हुई दिखाई दीं। खास बात है कि इससे पहले भी दीपिका को दिल्ली की सड़कों पर इस तरह से बिंदास अंदाज में घूमते हुए देखा गया था।
A post shared by DEEPIKA PADUKONE FAN CLUB (@deepikafans.page) on
दरअसल, दीपिका पादुकोण दिल्ली में 'छपाक' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान दीपिका को कई बार ऑटो, बाइक तो कभी रूप बदलकर बाजार में शॉपिंग करते हुए दिखाई दी थीं। शादी के बाद 'छपाक' (Chhapaak) दीपिका की पहली फिल्म हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। लक्ष्मी अग्रवाल वहीं एसिड पीड़िता हैं जिन पर छपाक फिल्म आधारित है।
22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। आपको बता दें, लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
'छपाक' फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था।