{"_id":"62b49a1d6eec1057ac63aab9","slug":"after-nayanthara-now-thalapathy-vijay-joins-shahrukh-khan-film-jawaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawaan: नयनतारा के बाद 'जवान' में हो सकती है इस टॉलीवुड स्टार की एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawaan: नयनतारा के बाद 'जवान' में हो सकती है इस टॉलीवुड स्टार की एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान, नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह काफी दिनों के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले शाहरुख की इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी हुआ था, जिसमें उनका नया लुक काफी ज्यादा खतरनाक था। पोस्टर जारी होने के बाद फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को तमिल के निर्देशक एटली ने लिखा है और वो ही इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। इसका कनेक्शन टॉलीवुड से बताया जा रहा है।
2 of 4
थलापति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो हर तरफ चर्चा है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं, लेकिन अब खबर ये भी है कि शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस साउथ की अभिनेत्री नयनतारा हैं। जवान में दीपिका पादुकोण का भी एक छोटा सा रोल है। सिर्फ थलापति विजय ही नहीं बल्कि ये भी खबर है कि इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं।
3 of 4
शाहरुख खान, थलापति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स के एकसाथ होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। जवान के अलावा भी इन दिनों शाहरुख खान कई फिल्मों में बिजी हैं। वह आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं आमिर की बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी शाहरुख खान का एक छोटा सा रोल होने वाला है। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म पठान भी जल्द आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म जवान
- फोटो : Instagram
बता दें कि जवान के पोस्टर की तुलना हॉलीवुड की फिल्म डार्कमैन से की जा रही है, क्योंकि इसका पोस्टर उसी से मिलता जुलता है। वहीं शाहरुख ने पिछले दिनों अपनी फिल्म के बारे में कहा था कि ये एक यूनिवर्सल स्टोरी है, जो कि भाषाओं और भौगोलिक क्षेत्र से हटकर है। ये फिल्म सभी के लिए है और इसका क्रेडिट एटली को जाता है। जवान 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।