फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू के टीटू की स्वीटी के नाम दर्ज हुआ ये बंपर रिकॉर्ड, अक्षय की फिल्म को भी चटाई धूल

Sun, 11 Mar 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
After padmaavat sonu ke titu ki sweety is second highest grosser of 2018
Sonu Ke Titu Ki Sweety

लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बॉक्स ऑफिस पर सुहाना सफर जारी है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में देशभर में 82.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इतने कम समय में इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म पद्मावत के बाद 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

After padmaavat sonu ke titu ki sweety is second highest grosser of 2018
Sonu Ke Titu Ki Sweety
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है, 'सोनू के टीटू की स्वीटी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है। पैडमैन ने देशभर में करीब 81 करोड़ रुपये की कमाई की थी।'
After padmaavat sonu ke titu ki sweety is second highest grosser of 2018
Sonu Ke Titu Ki Sweety
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई थोड़ी ढीली पड़ सकती है। लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है। इस फिल्म में कोई बड़ा चेहरा नहीं था बावजूद एंटरटेनिंग कंटेंट की वजह से ये दर्शकों को खींचने में कामयाब रही और रिलीज के तीसरे हफ्ते फिल्म ने यह नया रिकॉड अपने नाम दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After padmaavat sonu ke titu ki sweety is second highest grosser of 2018
Sonu Ke Titu Ki Sweety
आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स हैं। यह फिल्म युवाओं पर आधारित है जिसमें दोस्ती और प्यार को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
After padmaavat sonu ke titu ki sweety is second highest grosser of 2018
Sonu Ke Titu Ki Sweety
'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद तीनों नई कहानी के साथ जमकर कॉमेडी कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed