निर्देशकों की मशहूर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में दक्षिण भारत की एक और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी को ला रहे हैं। समांथा इस मशहूर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ कर बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि इस वेब सीरीज में अपने किरदार को निभाते हुए उन्होंने अपने साथ कई प्रयोग किए हैं। उनके हिसाब से वह अपने किरदार के साथ इस सीरीज में कुछ नया करते हुए नजर आएंगी जो उनके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर देगा।
प्रियमणि के बाद 'द फैमिली मैन' से जुड़ीं साउथ की ये सुपरस्टार, अपने रोल को लेकर किया पहली बार खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का पहला सीजन अभिनेता मनोज बाजपेयी की बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया जाता है। इस सीरीज ने दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। पहले सीजन में लोगों को इसमें साउथ की सुपरस्टार प्रियमणि का अभिनय भी काफी पसंद आया था। इसके बाद ही इसके निर्माताओं ने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। इस सीरीज के साथ समांथा का नाम भी जुड़ा हुआ है। ओटीटी के बारे में अपनी राय देते हुए समांथा कहती हैं, 'ओटीटी ने हर कलाकार को नियमों को तोड़कर चुनौतियों को अपनाने के मौके दिए हैं। मैंने भी 'द फैमिली मैन 2' के लिए कई नियमों को तोड़ा है। अपने साथ कई प्रयोग किए हैं जिससे कि दर्शकों के सामने मैं कुछ नया पेश कर सकूं।'
समांथा आगे कहती हैं, 'मैं इस सीरीज में काम करके बहुत खुश हूं और इस प्रोजेक्ट को मिल रही सराहना से काफी उत्साहित भी हूं। यह सभी लोगों के लिए एक चौंकाने वाली सीरीज होगी। जिन लोगों ने मुझे कुछ चुनिंदा किरदारों में देखा है, उनके लिए इस सीरीज में मेरा किरदार वाकई चौंकाने वाला होगा। ओटीटी ने प्रयोग करने के बहुत मौके दिए हैं। जब कोई कलाकार फीचर फिल्मों में काम करता है तो उसके पास करने के लिए कुछ चुनिंदा किरदार ही होते हैं लेकिन यहां अपने साथ प्रयोग करने की पूरी आजादी है।'
समांथा की यह पहली हिंदी वेब सीरीज होगी। इससे पहले उन्होंने हिंदी के किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं किया है। वर्ष 2012 में आई प्रतीक बब्बर की फिल्म 'एक दीवाना था' में समांथा ने एक कैमियो जरूर किया है। 'द फैमिली मैन' इसके शीर्षक के हिसाब से एक पारिवारिक आदमी की ही कहानी है जो अपने परिवार के साथ तो सिर्फ एक आम आदमी है। लेकिन जब वह ड्यूटी पर होता है तो वह सबसे खतरनाक जासूस भी है।
इस जासूस का किरदार निभाते हैं खुद मनोज बाजपेयी। नए सीजन के साथ उनके सामने नई चुनौतियां होंगी और उनसे सुलझने के तरीके भी नए होंगे। मनोज के अलावा सीरीज के दूसरे सीजन में प्रियमणि, शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदूजा, श्रेया धनवंतरी, शाहब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।
पढ़ें: KBC 12 Mohita Sharma: पति 20 साल से करते रहे कोशिशें, मोहिता ने पहली ही बार में जीत लिए एक करोड़