स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल अब फिल्म में भी गा रही हैं। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में मौका दिया। रानू मंडल और हिमेश की आवाज में गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज भी हो चुका है। इंटरनेट पर रानू मंडल के धूम मचाने के बाद अब एक उबर ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है।
लखनऊ के उबर ड्राइवर को सुन रानू मंडल को जाएंगे भूल, कुमार सानू के इस गाने की आप भी करेंगे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के रहने वाले उबर ड्राइवर विनोद फिल्म 'आशिकी' का कुमार सानू का गाना 'नजर के सामने' गाते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला। वो एक बेहतरीन गायक हैं। मैंने उनसे राइड खत्म होने के बाद एक गाना गाने के लिए कहा। और क्या चाहिए। कृपया उनका यह वीडियो देखिए और उन्हें मशहूर कर दीजिए।'
Met an @Uber_India driver Vinod ji in Lucknow. He is an amazing singer and asked to sing a song for me after finishing his ride. Aur kya chaiye.
Please watch this video and make him famous. He is also having his own @YouTube @youtubemusic channel. #Lucknow #Uber pic.twitter.com/G4zu8u2531
वीडियो देखने के बाद उबर इडिया के आधिकारिक अकाउंट ने ट्वीट किया कि 'विनोद एक मशहूर ड्राइवर पार्टनर हैं जिन्हें लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हमें इस उबर स्टार के बारे में सुनकर अच्छा लगा कि वो गाने को लेकर इस तरह उत्साहित रहते हैं।'
Mr. Vinod is one famous driver-partner who keeps on receiving positive mentions on our pages for his musical rides. We're glad to hear this #UberStar's passionate voice being recognized and shared by the good Samaritans of the internet.
वहीं विनोद का यह वीडियो देख दूसरे यूजर भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कमाल की आवाज है। टैलेंटेड... वो एक उचित प्लेटफॉर्म डिजर्व करते हैं।'
Amazing voice hai Bhai.. extremely talented.. he deserve a big platform 😊😊 wish him all the best
एक अन्य ने लिखा कि 'कमाल की आवाज... अगला सुपर स्टार सिंगर।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'बहुत ही अच्छी आवाज... उन्हें बॉलीवुड में मौके की जरूरत है।'
Nice 1..great voice..
Guess, now this is the best platform to grab talent..
..Coz, there never seemed hope before for the common people struggling to make their living everyday, to make it big...