फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Erika Packard: रणवीर के सपोर्ट में ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ फेम एरिका ने कराया बोल्ड फोटोशूट, FIR की हो रही मांग

Fri, 05 Aug 2022 12:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 05 Aug 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
After Ranveer Singh Photoshoot khatron ke khiladi 12 Fame Erika Packard share bold photos on social media
रणवीर सिंह, एरिका पैकर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बोल्ड फोटोशूट कराने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के फोटोशूट को लेकर उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है और अश्लीलता फैलाने के आरोप में उन पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं, मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारे खुलकर रणवीर का समर्थन करते नजर आए रहे हैं। कुछ ने तो उनके समर्थन में खुद भी बोल्ड फोटोशूट कराया है। वहीं, अब 'खबरों के खिलाड़ी 12' फेम एरिका पैकर्ड भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतर आई हैं और उन्होंने अपनी टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

After Ranveer Singh Photoshoot khatron ke khiladi 12 Fame Erika Packard share bold photos on social media
एरिका पैकर्ड - फोटो : Instagram

एरिका पैकर्ड हाल ही में रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में आई थीं। वह पहले ही हफ्ते शो से बाहर हो गई थीं। वहीं, अब एरिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेमी न्यूड तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'यहां में रणवीर को कंपनी दे रही हूं, लेकिन मेरे बम नहीं दिख रहे हैं।' एरिका इस फोटो को पोस्ट करने के बाद से ही सुर्खियों में आ गई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Erika packard ❤️ (@erikapackard)

After Ranveer Singh Photoshoot khatron ke khiladi 12 Fame Erika Packard share bold photos on social media
एरिका पैकर्ड - फोटो : Instagram

एरिका की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को उनकी यह तस्वीर पसंद आ रही हैं, तो कुछ उन्हें रणवीर के पास जाने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'एरिका तुम्हारे दिवंगत पिता गैविन पैकर्ड का फैंस और इंडस्ट्री आज भी सम्मान करते हैं, ऐसे फोटो मत पोस्ट करो।' वहीं, एरिका पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की जा रही है। इसके अलावा कुछ लोग एरिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ranveer Singh Photoshoot khatron ke khiladi 12 Fame Erika Packard share bold photos on social media
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट कराने पर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। कुछ लोगों को उनका यह फोटोशूट करना सही लगा, तो कुछ को यह एकदम रास नहीं आया। रणवीर को उनके फोटोशूट के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं, रणवीर के सपोर्ट में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, करीना कपूर, आमिर खान सहित कई सितारे खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed