फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishnu Vishal: रणवीर के बाद तमिल अभिनेता ने बोल्ड फोटोशूट से मचाई सनसनी, पत्नी ज्वाला गुट्टा बनीं फोटोग्राफर

Sat, 23 Jul 2022 10:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 23 Jul 2022 10:12 PM IST
सार

Vishnu Vishal: रणवीर के बाद तमिल अभिनेता ने बोल्ड फोटोशूट से मचाई सनसनी, पत्नी ज्वाला गुट्टा बनीं फोटोग्राफर

विज्ञापन
After Ranveer Singh Tamil actor Vishnu Vishal joins the trend, Jwala Gutta becomes husband photographer
रणवीर सिंह, विष्णु विशाल - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिनों अभिनेता ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। उनकी ये तस्वीरें सामने आने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनके सपोर्ट में हैं। इसी बीच तमिल एक्टर और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल ने भी अपने बोल्ड फोटोशूट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। विशाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

After Ranveer Singh Tamil actor Vishnu Vishal joins the trend, Jwala Gutta becomes husband photographer
विष्णु विशाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विष्णु विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें सेमी न्यूड तस्वीरें शेयर कर कहा कि उन्होंने भी ट्रेंड ज्वाइन कर लिया है। तस्वीरें क्लिक करने का श्रेय विशाल ने अपनी पत्नी ज्वाला गुट्टा को दिया है। विशाल ने लिखा, 'चलिए मैंने भी ट्रेंड ज्वाइन कर लिया है। PS. जब आपकी पत्नी फोटोग्राफर बन जाए।'
 

After Ranveer Singh Tamil actor Vishnu Vishal joins the trend, Jwala Gutta becomes husband photographer
विष्णु विशाल - फोटो : सोशल मीडिया

विष्णु विशाल की बात करें को वह तमिल अभिनेता होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। विष्णु ने पैर में चोट लगने से पहले कुछ तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट भी खेला है। उन्होंने 'वेलैनु वंधुट्टा वेल्लाइकरन', 'सिलुक्कुवारूपट्टी सिंगम' और 'रत्सासन' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। विष्णु को आखिरी बार तमिल फिल्म 'एफआईआर रेडी' में देखा गया था। वहीं वह जल्द ही 'मोहनदास' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ranveer Singh Tamil actor Vishnu Vishal joins the trend, Jwala Gutta becomes husband photographer
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने अपने न्यूड फोटोशूट से सनसनी मचा दी थी। सभी तस्वीरों में रणवीर फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए थे। रणवीर सिंह को उनके फोटोशूट के लिए काफी ट्रोल भी किया गया। वहीं, इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनकी सराहना की तो कुछ ने उनके ऐसा करने पर सवाल उठाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed