{"_id":"5b8384b142c79246633fde45","slug":"after-roka-ceremony-priyanka-chopra-and-nick-jonas-first-time-spotted-in-malibu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग खत्म करते ही निक से मिलने के लिए यूएस पहुंचीं प्रियंका, रोके के बाद पहली बार ऐसे आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग खत्म करते ही निक से मिलने के लिए यूएस पहुंचीं प्रियंका, रोके के बाद पहली बार ऐसे आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
priyanka and nick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा से सगाई करने के बाद निक जोनस यूएस चले गए थे वहीं प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हो गई थीं। हाल ही में प्रियंका और निक जोनस की तस्वीरें सामने आई हैं जहां पर यह दोनों कपल एक साथ नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि इन तस्वीरों में निक का प्रियंका हाथ थामे हुए नजर नहीं आ रहे हैं जो कि पहली बार हुआ है।
priyanka and nick
सगाई करने के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका चोपड़ा निक से मिलने के लिए यूएस गई हैं। इससे पहले प्रियंका कई बार यूएस गई थीं लेकिन तब इन दोनों के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। तस्वीरों में प्रियंका आगे नजर आ रही हैं तो वहीं निक पीछे खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
priyanka and nick
जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक की यह तस्वीरें केलिफोर्निया की मालिबू शहर की हैं। जहां पर दोनों एक साथ रविवार को देखे गए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग की बेल बॉटम जींस के साथ काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी तो वहीं निक ग्रे कलर के ट्राउजर के साथ नीले रंग की शर्ट में नजर आए। दोनों ने गॉगल्स लगाए हुए थे जो उन पर जंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka and nick
- फोटो : pti
प्रियंका और निक की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की फोटो शामिल थी। रोका सेरेमनी की थीम गोल्डन और व्हाइट थी। इस थीम को फॉलो करते हुए प्रियंका ने पीले रंग का लॉग सूट पहना हुआ था तो वहीं निक सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए।
विज्ञापन
priyanka and nick
खबरों की मानें तो इन दोनों कपल की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती है। निक और प्रियंका की सगाई के बाद इनकी शादी को लेकर कई खबरें आई थी। हाल ही में फंक्शन में शामिल हुए मेहमान राज शेखर जुनेजा ने लीडिंल डेली से बात करते हुए कहा - 'सभी लोग चाहते हैं कि इन दोनों की शादी जल्दी हो जाए। निक के भाई जो जोनस की अगले महीने शादी है। इसके बाद प्रियंका और निक की शादी की तारीख फाइनल की जाएगी लेकिन इतना तो तय है कि प्रियंका शादी में देसी दुल्हन बनेंगी।'